पसीने की बदबू से आती है शर्म? फिटकरी का देसी नुस्खा देगा दिनभर ताजगी, एकदम रहेंगे फ्रेश और कॉन्फिडेंट


Last Updated:

गर्मी के मौसम में पसीना और उससे आने वाली बदबू लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है. ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय फिटकरी एक आसान और असरदार देसी उपाय साबित हो सकती है. इसके एंटीबैक्टीरियल गुण बदबू को कम करने और पसीने को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. आइए जानते है कुछ आसान टिप्स…

गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या ज्यादा पसीना और उससे आने वाली बदबू बन जाती है. यह परेशानी न सिर्फ शारीरिक असहजता पैदा करती है, बल्कि कई बार सामाजिक स्थिति में भी शर्मिंदगी का कारण बन जाती है. ऐसे में लोग महंगे डियोड्रेंट, परफ्यूम और केमिकल प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन इनका असर कुछ समय तक ही रहता है. इसी बीच एक आसान और सस्ता देसी नुस्खा भी है, जो सालों से पसीने और बदबू से राहत दिलाने में मददगार माना जाता रहा है.

tip and tricks

फिटकरी का इस्तेमाल लंबे समय से घरेलू उपचार के रूप में किया जाता रहा है. आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में फिटकरी को एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार, पसीने की बदबू का मुख्य कारण शरीर पर पनपने वाले बैक्टीरिया होते हैं. ऐसे में फिटकरी इन बैक्टीरिया को कम करने में सहायक साबित हो सकती है.

tip and tricks

इस उपाय को अपनाना बेहद आसान है. इसके लिए रोजाना नहाने के पानी में थोड़ा सा फिटकरी पाउडर या उसका छोटा टुकड़ा डालकर घोल लें. जब फिटकरी पानी में पूरी तरह घुल जाए, तो उसी पानी से स्नान करें. खासतौर पर शरीर के उन हिस्सों पर ध्यान दें, जहां पसीना ज्यादा आता है, जैसे अंडरआर्म्स, गर्दन और पैर. नियमित रूप से ऐसा करने पर धीरे-धीरे पसीने की बदबू में कमी महसूस होने लगती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

tip and tricks

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, फिटकरी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को साफ रखने में मदद करते हैं और बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करते हैं. साथ ही यह त्वचा के रोमछिद्रों को हल्का टाइट करने में भी सहायक हो सकती है, जिससे पसीना कम निकलता है. हालांकि, यह पसीने को पूरी तरह बंद नहीं करती, बल्कि उसे नियंत्रित करने में मदद करती है.

tip and tricks

यह एक आसान घरेलू उपाय है, लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि पानी में बहुत ज्यादा फिटकरी न मिलाएं, क्योंकि इससे त्वचा रूखी हो सकती है. जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील है, उन्हें पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए. इसके अलावा, अगर किसी को पहले से स्किन एलर्जी या कोई त्वचा संबंधी समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही इस उपाय को अपनाना बेहतर होगा.

tip and tricks

अगर किसी व्यक्ति को जरूरत से ज्यादा पसीना आता है, जिसे मेडिकल भाषा में हाइपरहाइड्रोसिस कहा जाता है, या पसीने के साथ तेज बदबू लगातार बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसे मामलों में यह किसी अंदरूनी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है. इसलिए घरेलू उपायों के साथ-साथ विशेषज्ञ से परामर्श लेना जरूरी है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img