शाओमी 17 अल्ट्रा भारत में 11 मार्च को होगा लॉन्च, मिलेगी 90W फास्ट चार्जिंग और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, कीमत लीक


Last Updated:

शाओमी 17 अल्ट्रा, शाओमी 17 और शाओमी पैड 8, 11 मार्च को भारत में लॉन्च होंगे. जानिए 6000mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग, स्नैपड्रैगन 8 एलाइच जेन 5 और संभावित कीमत की पूरी जानकारी…

ख़बरें फटाफट

Zoom

Xiaomi 17 Series की लॉन्च डेट आई सामने.

चीन की प्रमुख टेक कंपनी शाओमी ने कंफर्म कर दिया है कि उसका नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन शाओमी 17 और टैबलेट शाओमी Pad 8 के साथ 11 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा. हाल ही में इन डिवाइस को ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था और अब भारतीय यूज़र्स को भी इसका इंतजार खत्म होने वाला है.

शाओमी 17 अल्ट्रा में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलाइट जेन 5 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया जाएगा, जो 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. यह प्रोसेसर बेहतर स्पीड, शानदार गेमिंग और पावर एफिशिएंसी देने का दावा करता है. फोन में LPDDR5x रैम और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा, जिससे ऐप्स तेजी से लोड होंगे और मल्टीटास्किंग स्मूद रहेगी.

6000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग
भारतीय वेरिएंट में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी. कंपनी के अनुसार, ये डिवाइस एक बार चार्ज करने पर लगभग 1.5 दिन तक चल सकता है.

इसमें 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा. शाओमी का दावा है कि 1,600 चार्जिंग साइकिल के बाद भी बैटरी अपनी 80% क्षमता बनाए रखेगी, जो लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करेगा.

लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और उपलब्धता
ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड हाईपर OS 3 पर काम करेगा, जिससे यूज़र्स को नया इंटरफेस और एडवांस फीचर्स मिलेंगे. शाओमी 17 अल्ट्रा और शाओमी 17 की बिक्री अमेज़न और शाओमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए होगी.

संभावित कीमत
भारत में कीमत की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है. ग्लोबल मार्केट में शाओमी 17 की कीमत EUR 999 (लगभग ₹1,07,000) से शुरू होती है, जबकि शाओमी 17 अल्ट्रा के 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत EUR 1,499 (लगभग ₹1,61,000) है. शाओमी पैड 8 की शुरुआती कीमत EUR 449.9 (करीब ₹48,000) रखी गई है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img