200MP पेरिस्कोप कैमरे के साथ आता है Xiaomi 17 Ultra, क्या DSLR को देगा टक्कर? मोबाइल फोटोग्राफी का नया लेवल


शाओमी ने अपनी नई फ्लैगशिप शाओमी 17 सीरीज़ को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इस लाइनअप में दो मॉडल शामिल हैं- शाओमी 17 और शाओमी 17 Ultra. दोनों स्मार्टफोन क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलाइट जेन 5 प्रोसेसर से लैस हैं और लेईका-ट्यून कैमरा सिस्टम के साथ आते हैं.

कितनी है कीमत? शाओमी 17 की कीमत EUR 999 (लगभग ₹1,07,449) से शुरू होती है, जो 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है. ये एल्पाइन पिंक, ब्लैक, आईस ब्लू और वेंचर ग्रीन कलर में उपलब्ध है.

वहीं शाओमी 17 Ultra की कीमत EUR 1,499 (करीब ₹1,61,264) रखी गई है, जिसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलता है. यह ब्लैक, स्टार्लिट ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है. कंपनी ने फोटोग्राफी किट और फोटोग्राफी किट प्रो भी लॉन्च किए हैं.

शाओमी 17 Ultra: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
शाओमी 17 Ultra में 6.9-इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और ड्रैगन क्रिस्टल ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है. ये 3nm स्नैपड्रैगन 8 एलाइट जेन 5 चिपसेट, 16GB LPDDR5x Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज से लैस है.

कैमरा इसकी सबसे बड़ी खासियत है. इसमें लेईका-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का 1-इंच प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 50MP अल्ट्रा-वाइड और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है. सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

फोन में 6,000mAh बैटरी है, जो 90W वायर्ड, 50W वायरलेस और 22.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट भी है.

शाओमी 17: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
स्टैंडर्ड शाओमी 17 में 6.3-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस तक सपोर्ट करता है. इसमें भी स्नैपड्रैगन 8 एलाइट जेन 5 चिपसेट दिया गया है.

कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल हैं. फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है.

ये फोन 6,330mAh बैटरी के साथ आता है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. शाओमी 17 सीरीज़ प्रीमियम डिजाइन, दमदार प्रोसेसर, Leica कैमरा ट्यूनिंग और बड़ी बैटरी के साथ फ्लैगशिप सेगमेंट में कड़ा मुकाबला देने के लिए तैयार है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img