World Largest House laxmi vilas: वडोदरा का लक्ष्मी विलास पैलेस सबसे बड़ा प्राइवेट रेसिडेंस


Last Updated:


World’s Largest House: भारत के गुजरात राज्य में दुनिया का सबसे बड़ा घर मौजूद है. इसका साइज इतना बड़ा है कि इसके आगे द ग्रेट ब्रिटेन के किंग का महल छोटा नजर आता है. इसका नाम लक्ष्मी विलास है, यहां आज भी राजवाड़े रहते हैं. हालांकि इसके कुछ हिस्से आम लोगों के लिए खुले हैं.

लक्ष्मी विलास पैलेस दुनिया के सबसे बड़े प्राइवेट रेसिडेंस में से एक है. इसे दुनिया का सबसे बड़ा घर भी कहा जाता है. इसका साइज इतना बड़ा है कि ब्रिटेन का बकिंघम पैलेस भी छोटा पड़ जाता है, जो इसे दुनिया भर में और भी अट्रेक्शन का प्वाइंट बनाता है. ये घर अपने समय से बहुत आगे की कलाकृति, भव्यता का प्रतीक है.

लक्ष्मी विलास महल उस युग का प्रतिनिधित्व करता है जब शाही घर अधिकार और प्रगतिशील सोच का प्रतीक थे. गुजरात के वडोदरा शहर में स्थित, यह महल अपने आकार और महत्व दोनों के लिए प्रशंसित एक ऐतिहासिक स्थल बना हुआ है.

लक्ष्मी विलास महल का निर्माण 1890 में बड़ौदा के गायकवाड़ राजवंश के लिए शुरू किया गया था. इसे महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय ने सुधारवादी आदर्शों के साथ बनवाया था. उन्होंने एक ऐसे निवास की कल्पना की जो पारंपरिक शाही मूल्यों के साथ-साथ आधुनिक शासन की भी झलक प्रस्तूत करे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसे बनाने वाला आर्किटेक्चर एक ब्रिटिश था, जिसका नाम रॉबर्ट चिशोल्म था.उनकी इंडो-सारासेनिक शैली में भारतीय और यूरोपीय वास्तुकला का मेल दिखता है. इसमें मेहराब, गुंबद और आंगन को वेस्टर्न डिजाइन के साथ अच्छी तरह जोड़ा गया है.

ये महल महज 500 एकड़ की जमीन पर बनाया गया है. इसका विशाल आकार विश्व के कई प्रसिद्ध शाही आवासों से भी बड़ा है. इसमें बाग-बगीचे से लेकर म्यूजियम, हॉल और आंगन शामिल है. यह आवास अपने समय के हिसाब से तकनीकी रूप से बहुत एडवांस था.  यहां तक की महल में लिफ्ट भी बने हुए हैं. 

दरबार हॉल आज भी महल के सबसे आकर्षक स्थानों में से एक है. दशकों तक यहां शाही सभाएं और समारोह आयोजित होते रहे. भव्य चित्रकारी और महाराजा का सिंहासन सत्ता और विरासत का प्रतीक थे.

लक्ष्मी विलास महल के कुछ हिस्से में गायकवाड़ परिवार आज भी यहां रहता है. वहीं इसके कुछ चुनिंदा हिस्से पर्यटकों के लिए खुले रखे गए हैं. इसकी विशालता, इतिहास और विरासत को देखने के लिए दुनिया भर से लोग हर साल यहां आते हैं. इतना ही नहीं महल की भव्यता ने दशकों तक भारतीय फिल्म निर्माताओं को आकर्षित किया. यह प्रेम रोग और सत्यप्रेम की कथा जैसी फिल्मों में भी दिखाई दिया है. 



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img