क्या 16 लाख करोड़ लौटाएंगे ट्रंप? जानिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप क्या बोले?
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ को गैरकानूनी ठहरा दिया है. तीन जजों के बहुमत वाले फैसले से ट्रंप नाराज हैं. उन्होंने इसे विदेशी ताकतों के प्रभाव वाला फैसला बताया और कहा कि यह अमेरिका के हितों के खिलाफ है. फैसले के बावजूद ट्रंप ने अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटने का ऐलान किया. सुप्रीम कोर्ट ने सभी देशों पर 10% ग्लोबल टैरिफ लगाने का आदेश दिया है. विदेशों से अब तक वसूला गया टैरिफ ट्रंप को वापस लौटाना पड़ सकता है. लगभग 16 लाख करोड़ ट्रंप को लौटाने होंगे. उन्होंने अदालत पर विदेशी प्रभाव में आने का आरोप भी लगाया.





