सैमसंग का अगला फ्लैगशिप होगा और पावरफुल? गैलेक्सी S27 अल्ट्रा के फीचर्स लीक, 200MP कैमरा मिलने की उम्मीद


टेक कंपनी सैमसंग ने हाल ही में अपनी नई सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज़ को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है, लेकिन इसी बीच अगले फ्लैगशिप फोन सैमसंग गैलेक्सी S27 अल्ट्रा को लेकर लीक सामने आने लगे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाला यह स्मार्टफोन पिछले मॉडल्स की तुलना में कई बड़े हार्डवेयर अपग्रेड के साथ आ सकता है.

हालांकि फोन के लॉन्च में अभी काफी समय है, इसलिए इन सभी जानकारियों को शुरुआती लीक माना जा रहा है.

सैमसंग गैलेक्सी S27 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी S27 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो 2nm प्रोसेस पर बेस्ड होगा. इससे फोन में बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है.

बैटरी की बात करें तो इसमें 5500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी जा सकती है, जो मौजूदा फ्लैगशिप फोनों की तुलना में ज्यादा बैकअप दे सकती है.

कैमरा सेगमेंट में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 200MP ISOCELL HP6 सेंसर दिया जा सकता है, जिसमें LOFIC इमेजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा. इसके अलावा कैमरा सेटअप में 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP टेलीफोटो (3x जूम) और 50MP पेरिस्कोप लेंस (5x जूम) भी शामिल हो सकते हैं. सेल्फी के लिए फोन में 24MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है.

डिस्प्ले और स्टोरेज
सैमसंग गैलेक्सी S27 अल्ट्रा में 6.9-इंच का LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरिएंस और भी स्मूद हो सकता है. स्टोरेज और RAM की बात करें तो फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है.

कनेक्टिविटी और दूसरे फीचर्स
लीक्स के मुताबिक फोन में इमरजेंसी सर्विस कनेक्टिविटी, Wi-Fi 8 और Bluetooth 7 जैसे नेक्स्ट-जनरेशन फीचर्स भी दिए जा सकते हैं.

लॉन्च टाइमलाइन और संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी S27 Ultra का ग्लोबल लॉन्च 2027 की शुरुआत में हो सकता है. हालांकि अभी तक इसकी सटीक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है.

कीमत की बात करें तो ये फोन भारत में लगभग ₹1,40,000 के आसपास लॉन्च हो सकता है. हालांकि ये सभी जानकारी शुरुआती लीक पर बेस्ड है और ऑफिशियल ऐलान के बाद इसमें बदलाव हो सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img