युवाओं में तेजी से क्यों बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा, क्या है इसके पीछे की वजह, डॉक्टर ने बताया असल कारण


Last Updated:

Health News: हाल के दिनों में आगरा के युवा हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्याओं का शिकार हो रहे हैं. चिकित्सक आशीष मित्तल ने बताया कि देर रात मोबाइल इस्तेमाल, पर्याप्त नींद न लेना और शारीरिक मेहनत न करना हृदय पर बुरा असर डालता है. शादी-पार्टी में लंबे समय तक तेज आवाज में डांस करने से ब्लॉकेज और बीपी बढ़ने का खतरा रहता है. उन्होंने सलाह दी कि प्रतिदिन सुबह वॉक, रनिंग या योगा जैसी एक्सरसाइज करें ताकि हार्ट मजबूत रहे और अचानक गतिविधियों से हृदय प्रभावित न हो.

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में कई ऐसे युवा है जिन्हे सीने में दर्द की शिकायत देखने को मिली है. कम उम्र में कई लोगों को हार्ट अटैक तक पड़ रहे है. आगरा के चिकित्सक ने बताया कि जहाँ पहले 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को दिल का दौरा आदि की शिकायत मिलती थी, लेकिन वर्तमान में कम उम्र के युवाओं ने भी हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या देखने को मिल रही है. उन्होंने बताया कि बदलते समय और जीवन शैली के कारण शरीर खराब हो रहा है. आज युवा देर रात तक मोबाइल आदि इस्तेमाल करते है और सुबह देर तक सोते है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में शारीरिक मेहनत हो नहीं रही है, जिस कारण अचानक लगातार तेज़ आवाज पर डांस करने से युवाओं के ह्रदय पर असर पड़ने लगता है. चिकित्सक ने बताया कि प्रतिदिन एक्सरसाइज करने से शरीर या हार्ट पर अचानक से असर नहीं पड़ता है. डॉ. ने बताया कि ज़ब हार्ट तेज़ी से कार्य करता है तो ब्लॉकेज होने की संभावना बढ़ जाती है जिससे बीपी बढ़ जाता है और हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है…

अचानक से देर तक लगातार ना करें डांस….

आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक आशीष मित्तल ने बताया कि रोज शारीरिक एक्सरसाइज ना करने वाले व्यक्तियों को लगातार डांस नहीं करना चाहिए. उन्होंने बताया कि जब शादी पार्टी आदि में तेज़ साउंड में डांस किया जाता है तो व्यक्ति इतना मगन हो जाता है कि वह लगातार डांस करता इस दौरान धूल मिट्टी आदि भी उसके अंदर जाती है. डॉ. ने बताया कि अचानक प्यास लगती है तो पानी पी लिया कभी नहीं पीया जिससे हार्ट बीत तेज़ हो जाती है. चिकित्सक ने बताया कि जब हार्ट की गतिविधियां बदलती है तो व्यक्ति को घबराहट, पसीना आना आदि समस्या हो सकती है. उन्होंने बताया कि ऐसे स्थिति में कई बार हार्ट अटैक तक पड़ने की संभावना बढ़ जाती है….

प्रतिदिन करनी चाहिए एक्सरसाइज….

आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक आशीष मित्तल ने बताया कि प्रतिदिन एक्सरसाइज करना चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि रोज सुबह के वक़्त एक्सरसाइज की जाये तो व्यक्ति मजबूत बनता है. उन्होंने बताया कि सुबह के समय वोकिंग, रनिंग, योगा आदि जरूर करना चाहिए जिससे हार्ट मजबूत बने. चिकित्सक आशीष मित्तल ने बताया कि जब प्रतिदिन एक्सरसाइज की जाती है तो बॉडी उसी हिसाब से अपने आप को मैनेज़ करती है और जब कभी डांस किया जाता है तो इतना प्रभाव नहीं पड़ता है, लेकिन एक्सरसाइज ना करने वाले जब अचानक डांस करते है तो उन्हें हार्ट समंधी समस्याएँ हो सकती है…

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img