Back Pain Causes and Treatment: आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल, घंटों एक ही जगह बैठकर काम करने की मजबूरी और शारीरिक सक्रियता की कमी ने कमर दर्द को घर-घर की कहानी बना दिया है. लोग अक्सर इसे मामूली थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह अनदेखी भविष्य में स्लिप डिस्क या गंभीर स्पाइनल इंजरी का रूप ले सकती है? फोर्टिस हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक्स और स्पाइन सर्जरी के डायरेक्टर डॉ. हिमांशु त्यागी ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो में बताया है कि कमर दर्द के असली कारण क्या हैं और कैसे आप अपनी डेली रूटीन में छोटे बदलाव करके न केवल दर्द से राहत पा सकते हैं, बल्कि भविष्य में होने वाली जटिल सर्जरी से भी बच सकते हैं.





