Last Updated:
Why Georgia Most Fabrouble: आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले 6 महीनों में भारत से जॉर्जिया जाने वाले भारतीयों की संख्या में 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. आखिर क्या कारण है कि इतने भारतीय जॉर्जिया जा रहे हैं. क्या यह बहुत सस्ता देश है या यहां जाने का खर्चा बहुत है. क्या है यहां के वीजा लेने का प्रोसेस. एक साथ सब कुछ यहां जान लीजिए.
बेहद सुंदर देश है यह.
Why Georgia Most Fabrouble for Indian: भारतीय टूरिज्म डेटा के अनुसार 2025 के पहले 6 महीनों में ही भारत से जॉर्जिया जाने वाले लोगों की संख्या में 40 प्रतिशत वृद्धि हो गई. इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि भारतीयों के लिए जॉर्जिया कितना सुहाना देश हो गया है. लोग छोटी ट्रिप के लिए जॉर्जिया को तेजी से तरजीह देने लगे हैं. जॉर्जिया एशिया और यूरोप के बीच सेतु वाला देश है. यह छोटा सा देश जरूर है लेकिन यहां विविधताओं की कोई कमी नहीं है. मतलब यह प्राचीन देश भी है और आधुनिक भी. इस बीच के कालखंड में अपने अंदर असीम चीजों को समाए हुआ है. यहां पर्यटकों को हर वो चीज मिलती है जिसकी उसे ख्वाहिश है. यहां बर्फ से ढकी पहाड़ियां हैं तो दूर तक फैले काला सागर का किनारा है. प्राचीन सभ्यताओं वाला तिब्लिसी और मत्सखेता शहर है तो आज के रोमांटिक कैफे की कोई कमी नहीं है.
[q]जॉर्जिया क्यों बनता जा रहा फेवरेट डेस्टिनेशन
यहां भारतीयों का जाना इतना आसान इसलिए है क्योंकि जॉर्जिया ने भारत के लोगों के लिए ऑनलाइन वीजा की सुविधा उपलब्ध कराया है. इसमें कोई झंझट नहीं है. दूसरी बात यहां 2 से 4 दिन के अंदर सब कुछ देखा जा सकता है. पैसा भी अपेक्षाकृत कम खर्च होता है. यहां कई चीजों को एक साथ देखा जा सकता है.
कैसे मिलता है वीजा
जॉर्जिया का वीजा पूरी तरह से ऑनलाइन है. इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है. जॉर्जिया विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए और ऑनलाइन वीजा ले लीजिए. इसके लिए कोई एप्वाइंटमेंट की जरूरत नहीं है. 120 दिनों का वीजा आसानी से मिल जाता है. 30 दिनों तक आप आराम से इस वीजा पर घूम सकते हैं. इसके बाद वीजा एक्सटेंड कराना पड़ता है. अगर आप 120 दिनों का वीजा बना लेते हैं तो इस अवधि के दौरान आप कभी भी कितने भी बार जा-आ सकते हैं.
वीजा के लिए कितनी फीस लगती है
जॉर्जिया का वीजा लेने के लिए मात्र 20 डॉलर लगता है यानी लगभग 1800 रुपये. इसे आप वीजा या मास्टरकार्ड से भर सकते हैं. वीजा फीस जमा करने के बाद आप इसे वापस नहीं पा सकते हैं.
जॉर्जिया जाने में कितना हवाई खर्च है
नई दिल्ली एयरपोर्ट से जॉर्जिया जाने के लिए हवाई टिकट 12-13 हजार से शुरू हो जाता है. यहां से त्बिलिसी जाने के लिए डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है. यहां पहुंचने के लिए बाकू में ले ऑफ करना होगा. कुल मिलाकर 15 से 23 घंटे तक का समय जॉर्जिया जाने में लग जाता है क्योंकि बीच में रुकना पड़ता है.
जॉर्जिया में क्या-क्या घूम सकते हैं
जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी है. यह बहुत प्राचीन शहर है. रोम के बाद सबसे पहले तीसरी सदी में यहीं क्रिश्चियन धर्म आया. यहां कई प्राचीन इमारतें हैं साथ ही आधुनिकता से भरे हुए जवान शहर भी. त्बिलिसी का पुराना शहर कई अतीतों को अपने अंदर समाए हुआ है. ओल्ड टाउन अपनी रंगीन बालकनियों और संकरी गलियों के लिए मशहूर है. यहां के नारिकाला किला शहर का सबसे बेहतरीन पैनोरमिक व्यू देता है. यहां सल्फर बाथ्स त्बिलिसी की पहचान हैं, जो प्राकृतिक गर्म पानी के लिए मशहूर हैं. पीस ब्रिज आधुनिक वास्तुकला का प्रतीक है. मेटेखी चर्च और रुस्तावेली एवेन्यू संस्कृति, शॉपिंग और नाइटलाइफ का केंद्र हैं, जो शहर को खास बनाते हैं. त्बिलिसी से 5-6 घंटे की दूरी पर कालासागर के कई मशहूर बीचेज हैं. यहां का बाटुमी बीच (Batumi Beach) सबसे फेमस है. यह बेहद साफ़-सुथरा, नाइटलाइफ और कैफे के लिए मशहूर हैं. गोनियो बीच शांत, कम भीड़ और कपल्स के लिए बढ़िया माना जाता है. वहीं सारपी बीच में पहाड़ और समुद्र का शानदार संगम. जॉर्जिया में कई यूनेस्को साइटें भी हैं. यहां के कई गार्डेन में आप वाइल्ड लाइफ का आनंद भी ले सकते हैं. कुल मिलाकर पहाड़, झरना, बर्फ की चादर, जंगल, समंदर का किनारा और आधुनिकता की सारी चीजों को आप यहां एक साथ देख सकते हैं.
यहां होटल और अन्य खर्च कितना है
जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी में होटल का खर्च एक दिन कम 4-5 हजार से शुरू हो जाता है. एक टाइम के खाने का खर्चा 500 से 100 तक के बीच का आ जाएगा. यहां लोकल बसें और मेट्रो सस्ती है. 30 से 80 रुपये में आप आराम से दूर तक जा सकते हैं. डे टूर शहर घूमने में ट्रासपोर्टेशन खर्च 500 से ज्यादा नहीं लगेगा. सब मिलाकर एक आदमी का एक दिन का खर्च 5 से 7000 तक बजट में आ सकता है. इस हिसाब से यदि आपका हवाई टिकट जाने-आने का 25 हजार रुपये हुआ तो वहां तीन दिन रहने का खर्च 10 से 12 हजार रुपये आएगा और खाने का खर्च 3000 रुपये और परिवहन खर्च 1500 से 2 हजार के बीच आएगा. इस तरह यदि आप तीन दिनों के लिए त्बिलिसी जा रहे हैं तो बजट में आपको 40 से 45 हजार का खर्च आएगा.
About the Author

18 साल से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा। लक्ष्मी नारायण ने अपने लंबे करियर में डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक के विभिन्…और पढ़ें





