आर्गेनिक फल और सब्जियों को क्यों माना जाता है फायदेमंद? क्या इनमें ज्यादा पोषक तत्व, एक्सपर्ट से जानें सच


Last Updated:

Health Benefits of Organic Foods: आजकल ऑर्गेनिक फूड्स खाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ऑर्गेनिक खेती में केमिकल वाली खाद और कीटनाशक का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. इससे पैदा हुई सब्जियों और फलों में पोषक तत्वों की मात्रा ज्यादा होती है. इनका सेवन करने से सेहत को ज्यादा फायदे मिलते हैं.

Zoom

ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स नहीं होते हैं, जिसकी वजह से सेहत के लिए फायदेमंद हैं.

Organic Fruits and Veggies Benefits: आजकल खेती में कीटनाशकों और केमिकल्स वाली खाद का अंधाधुंध इस्तेमाल किया जा रहा है. ज्यादा पैदावार के चक्कर में इन चीजों का यूज किया जाता है, लेकिन ये चीजें फसलों को जहरीला बना सकती हैं. इन फसलों का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसे देखते हुए अब ऑर्गेनिक फल और सब्जियां उगाने का ट्रेंड बढ़ रहा है. आर्गेनिक खेती में रासायनिक खाद, कीटनाशक और हानिकारक दवाओं का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. इसके बजाय गोबर की खाद, कम्पोस्ट, वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग किया जाता है. ऑर्गेनिक खेती में देसी और बिना रसायन वाले बीज इस्तेमाल किए जाते हैं. यही वजह है कि इससे पैदा हुई फल और सब्जियां ज्यादा सुरक्षित होती हैं.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि ऑर्गेनिक फल और सब्जियों में ज्यादा पोषक तत्व होते हैं. इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भी ज्यादा हो सकती है. ऑर्गेनिक फूड्स में विटामिन C, आयरन और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भी भरपूर होते हैं, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. ऑर्गेनिक सब्जियां चुनने का सबसे बड़ा फायदा कीटनाशकों और हैवी मेटल्स के जोखिम से बचना है. सामान्य खेती में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स के अवशेष अक्सर फल-सब्जियां धोने के बाद भी फलों के छिलकों में रह जाते हैं, जो शरीर में जमा होकर हार्मोनल असंतुलन, कैंसर और नर्वस सिस्टम संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डाइटिशियन ने बताया कि ऑर्गेनिक प्रोडक्ट का सेवन शरीर के टॉक्सिक लोड को कम करता है, जिससे पाचन तंत्र और लिवर की कार्यक्षमता में सुधार होता है. ऑर्गेनिक फल और सब्जियां अपने वास्तविक स्वाद के लिए जानी जाती हैं. इनमें पानी की मात्रा कम और ड्राई मैटर ज्यादा होता है, जिससे इनका स्वाद प्राकृतिक होता है. इनमें नाइट्रेट की मात्रा कम होती है, जिससे ये जल्दी खराब नहीं होते और इनका प्राकृतिक रंग व सुगंध लंबे समय तक बरकरार रहती है. आर्गेनिक फल-सब्जियां महंगी होती हैं, लेकिन सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद मानी जाती हैं. आजकल तमाम सेलिब्रिटी भी ऑर्गेनिक फूड्स का सेवन कर रहे हैं.

एक्सपर्ट की मानें तो ऑर्गेनिक फल और सब्जियां सेहत के लिए लाभकारी हैं, लेकिन बाजार में कई प्रोडक्ट्स को ऑर्गेनिक के नाम पर बेचा जा रहा है, जबकि वे ऑर्गेनिक नहीं हैं. इसमें सबसे बड़ा चैलेंज ऑर्गेनिक की पहचान करना है. कई लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए ऑर्गेनिक फल-सब्जियां खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि वे ऑर्गेनिक नहीं हैं. ऐसे में अगर आप ऑर्गेनिक प्रोडक्ट खरीद रहे हैं, तो उसकी अच्छी तरह पहचान करें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img