Who Stopped Iran Israel War : Putin Modi Role | किसने रुकवाया ईरान-इजरायल युद्ध… पुतिन-मोदी का दखल या ‘एनर्जी वॉर’ की धमकी, कैसे झुका अमेरिका?


Last Updated:

Who Stopped Iran Israel War : ईरान और अमेरिका के बीच चल रही सीधी जंग में 5 दिनों के युद्धविराम का ऐलान हुआ है. ईरान का दावा है कि ‘आर-पार’ की चेतावनी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बिजलीघरों पर हमले की योजना बदल दी. क्या रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस समझौते को कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई है? या फिर भारत के पीएम मोदी, कतर और यीएई की भूमिका अहम थी? जानिए आखिर क्यों अचानक शांत हुए ट्रंप और क्या है ईरान का वो ‘एनर्जी प्लान’ जिससे डर गया अमेरिका.

Zoom

किसने रुकवाया ईरान-इजरायल युद्ध?

वॉशिंगटन/तेहरान: मिडिल ईस्ट में चल रही खूनी जंग के बीच आज पूरी दुनिया ने राहत की सांस ली है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए घोषणा की कि उन्होंने ईरानी बिजली संयंत्रों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर होने वाले सैन्य हमलों को 5 दिनों के लिए स्थगित करने का आदेश दिया है. ट्रंप के मुताबिक, पिछले दो दिनों में ईरान और अमेरिका के बीच ‘बहुत अच्छी’ बातचीत हुई है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में शत्रुता को पूरी तरह खत्म करना है. वहीं, ईरान का दावा है कि हमारी वार्निंग से डर गया अमेरिका. ऐसे में बड़ा सवाल है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और ईरान के बीच किस शख्स ने मध्यस्थता की?

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित ईरानी दूतावास और वहां के सरकारी टेलीविजन ने इस युद्धविराम को लेकर एक बड़ा दावा किया है. दूतावास के अनुसार, ईरान ने अमेरिका को साफ शब्दों में चेतावनी दी थी कि अगर उसके एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर एक भी मिसाइल गिरी, तो ईरान पूरे मीडिल ईस्ट देशों में स्थित ऊर्जा ढांचे यानी तेल और गैस सप्लाई चेन को ‘अपूरणीय क्षति’ पहुंचाएगा.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img