टाइफाइड की वैक्सीन किन लोगों को लगवानी चाहिए? यह कितने साल में लगवानी चाहिए, यहां समझें 5 फैक्ट


Last Updated:

Typhoid Vaccine Importance: टाइफाइड एक गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन है, जो बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित करता है. बाजार में टाइफाइड की वैक्सीन उपलब्ध है, जो इस इंफेक्शन से बचाने में कारगर है. डॉक्टर्स की मानें तो 6 महीने से अधिक उम्र के बच्चों, बार-बार यात्रा करने वाले लोग और स्वास्थ्य कर्मियों को यह वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए.

Zoom

टाइफाइड की वैक्सीन लगवाने से इंफेक्शन का खतरा काफी कम हो जाता है.

All About Typhoid Vaccine: आजकल कई गंभीर बीमारियों की वैक्सीन उपलब्ध है और सही समय पर वैक्सीनेशन कराने से बीमारियों से बचाव हो सकता है. टाइफाइड एक गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन है, जो दूषित खाना और पानी से फैलता है. यह इंफेक्शन साल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया के कारण फैलता है और इसका शिकार होने पर तेज बुखार, कमजोरी और पेट में दर्द जैसे लक्षण नजर आते हैं. टाइफाइड का सही समय पर इलाज न कराया जाए, तो यह जानलेवा भी हो सकता है. इस संक्रमण से बचने का सबसे प्रभावी तरीका वैक्सीनेशन है. टाइफाइड की वैक्सीन न केवल व्यक्ति को बीमार होने से बचाती है, बल्कि लोगों में इसे फैलने से भी रोकती है. अक्सर लोगों का सवाल होता है कि टाइफाइड की वैक्सीन किसे लगवानी चाहिए?

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया कि टाइफाइड का सबसे ज्यादा खतरा छोटे बच्चों को होता है, क्योंकि उनका इम्यून सिस्टम पूरी तरह विकसित नहीं होता. टाइफाइड कंजुगेट वैक्सीन (TCV) 6 महीने से ज्यादा उम्र के बच्चों को दी जा सकती है. बच्चों को समय पर वैक्सीन लगवाने से उनमें संक्रमण का जोखिम काफी कम हो जाता है. शुरुआती उम्र में दी गई यह सुरक्षा उन्हें लंबे समय तक एंटीबॉडी प्रदान करती है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों में भी टाइफाइड फैलने का डर कम रहता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर ने बताया कि जो लोग ऐसे क्षेत्रों की यात्रा करते हैं, जहां साफ-सफाई की कमी है या टाइफाइड के मामले अधिक आते हैं, उन्हें यात्रा से कम से कम दो सप्ताह पहले वैक्सीन लगवानी चाहिए. इसके अलावा फूड हैंडलर्स, स्वास्थ्य कर्मी और लैब में काम करने वाले लोग बैक्टीरिया के संपर्क में आ सकते हैं, उन्हें यह वैक्सीन जरूर लेनी चाहिए. यह वैक्सीन संक्रमण की गंभीरता को कम करने में ढाल की तरह काम करती है. यह समझना जरूरी है कि वैक्सीन 100% सुरक्षा की गारंटी नहीं देती, इसलिए टीकाकरण के बाद भी सावधानी जरूरी है. हमेशा उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं, बाहर के खुले खाने से बचें और हाथ धोने की आदत डालें. वैक्सीन शरीर के भीतर लड़ने की शक्ति देती है, लेकिन बाहरी स्वच्छता भी बेहद जरूरी है.

टाइफाइड की वैक्सीन कितने समय तक प्रभावी रहेगी, यह वैक्सीन के प्रकार पर निर्भर करता है. वर्तमान में टाइफाइड कंजुगेट वैक्सीन (TCV) को अधिक प्रभावी माना जाता है. क्योंकि यह लंबे समय तक सुरक्षा देती है. आमतौर पर कुछ पुरानी वैक्सीन को हर 2 से 3 साल में दोबारा लगवाने की आवश्यकता होती है. हालांकि नई कंजुगेट वैक्सीन कई सालों तक सुरक्षा प्रदान करती है. अपने डॉक्टर से सलाह लें कि आपके लिए बूस्टर डोज कब जरूरी है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img