बिहार का नया CM कौन? सस्पेंस के बीच शिवराज सिंह चौहान क्यों बने पर्यवेक्षक, क्या होगा उनका काम


Last Updated:

Bihar new CM: बिहार की सियासत में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच भाजपा ने बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. इसे राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया का अहम संकेत माना जा रहा है.

Zoom

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

पटना. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद नई सरकार के गठन को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. इससे जुड़े घटनाक्रम की कड़ी में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भाजपा ने बड़ा संगठनात्मक दायित्व दिया है. उन्हें बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है. शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाने से अब यह संकेत साफ है कि पार्टी विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

दरअसल, किसी भी राजनीतिक  पार्टी के भीतर यह जिम्मेदारी आम तौर पर उन नेताओं को दी जाती है जिन पर केंद्रीय नेतृत्व को पूरा भरोसा होता है. शिवराज सिंह चौहान लंबे समय तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं और संगठन के अनुभवी चेहरे माने जाते हैं. अब जब बिहार जैसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील प्रदेश में भाजपा के नेता चयन की जिम्मेदारी सामने आई है तो शिवराज सिंह चौहान को इसके लिए आगे किया गया है.

पर्यवेक्षक की भूमिका होगी अहम

शिवराज सिंह चौहान एक अनुभवी नेता हैं और संगठन में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है. पर्यवेक्षक के तौर पर वे विधायकों के बीच रायशुमारी करेंगे, सहमति बनाएंगे और विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया को सुचारू ढंग से संपन्न कराएंगे. यह पद इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि विधायक दल का नेता ही आगे मुख्यमंत्री पद का चेहरा बन सकता है.

रायशुमारी करेंगे शिवराज

भाजपा नेतृत्व ने शिवराज सिंह चौहान जैसे अनुभवी नेता को यह जिम्मेदारी देकर साफ कर दिया है कि जल्दी ही सीएम फेस पर फैसला लिया जा सकता है. बता दें कि पर्यवेक्षक के तौर पर उनकी भूमिका विधायकों के बीच समन्वय स्थापित करने और सर्वसम्मति से नेता चुनने की प्रक्रिया को सुचारू बनाना होगा. स्पष्ट है कि उनके पर्यवेक्षण में होने वाली बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा जो आगे चलकर मुख्यमंत्री पद का दावेदार होगा.

शिवराज चौहान को क्यों मिली जिम्मेवारी?

बता दें कि आगामी 14 अप्रैल को बिहार BJP में नेतृत्व चयन की प्रक्रिया बिहार में भाजपा विधायक दल का नया नेता चुनने के लिए पार्टी की बैठक बुलाए जाने की बात है. इस बैठक में सभी विधायक शामिल होंगे और केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के तहत नाम तय किया जाएगा. पर्यवेक्षक के तौर पर शिवराज सिंह चौहान की भूमिका प्रक्रिया अहम होगी. वे विधायकों से अलग-अलग और सामूहिक बातचीत कर सकते हैं और उनकी राय को केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाएंगे.

शिवराज सिंह चौहान के बारे में जानिए

शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. वे मध्य प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं. 2005 से 2018 और फिर 2020 से 2023 तक उन्होंने इस पद पर काम किया. 2024 के लोकसभा चुनाव में विदिशा सीट से जीतने के बाद वे 9 जून 2024 से केंद्र में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2026 तक वे इन दोनों मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

About the Author

authorimg

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img