सीजफायर से पहले शहबाज शरीफ के संदेश को व्हाइट हाउस ने दी थी मंजूरी- रिपोर्ट


होमदुनियाअमेरिका

सीजफायर से पहले शहबाज शरीफ के संदेश को व्हाइट हाउस ने दी थी मंजूरी- रिपोर्ट

Last Updated:

Shehbaz Sharif X Post On Iran Ceasefire: न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक सीजफायर को लेकर व्हाइट हाउस ने शहबाज शरीफ का एक्स पोस्ट पहले मंजूर किया उसको बाद पाकिस्तान पीएम ने उस संदेश को एक्स पर पोस्ट किया. पोस्ट के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दो हफ्ते के युद्धविराम की घोषणा की.

Zoom

सीजफायर को लेकर पाकिस्तानी पीएम के एक्स पोस्ट को पहले अमेरिका ने मंजूरी दी थी. फोटो- रायटर

Shehbaz Sharif X Post On Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की अपील करने वाले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के एक्स पोस्ट को लेकर एक नया खुलासा हुआ है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि व्हाइट हाउस ने शरीफ के उस सोशल मीडिया पोस्ट को पहले ही मंजूरी दी थी. उसके बाद ही उन्होंने उसे एक्स पर पोस्ट किया.

रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि पर्दे के पीछे कूटनीतिक कोशिशें काफी आगे बढ़ चुकी थीं. मंगलवार दोपहर में शरीफ ने एक्स पर पोस्ट किया कि कूटनीति स्थिर, मजबूत और शक्तिशाली तरीके से आगे बढ़ रही है. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की कि ईरान के लिए तय की गई शाम आठ बजे की समय सीमा को दो हफ्ते तक बढ़ा दिया जाए. इस पोस्ट में उन्होंने ट्रंप और उनके प्रमुख सहयोगियों को भी टैग किया था. रिपोर्ट के अनुसार, बयान पोस्ट होने से पहले ही व्हाइट हाउस द्वारा देख लिया गया था और उस पर सहमति बन चुकी थी. इससे साफ पता चलता है कि सार्वजनिक रूप से जो तस्वीर दिखाई जा रही थी, उसके मुकाबले पीछे की गतिविधियां ज्यादा सक्रिय थीं.

ट्रंप ने ईरान को बड़े पैमाने पर हमले की धमकी दी थी, लेकिन उसी दौरान अमेरिकी अधिकारी कूटनीतिक रास्ता निकालने में जुटे हुए थे. शरीफ के पोस्ट के कुछ घंटों बाद ट्रंप ने घोषणा कर दी कि अमेरिका ने ईरान के साथ दो हफ्ते का युद्ध विराम मान लिया है. ट्रंप ने इस फैसले को अमेरिका की बड़ी जीत बताया. उन्होंने कहा कि पूर्ण और पूर्ण विजय. सौ प्रतिशत. इसमें कोई संदेह नहीं है.

ईरान की ओर से 10 सूत्रीय प्रस्ताव मिला

ट्रंप ने यह भी बताया कि उन्हें ईरान की ओर से 10 सूत्रीय प्रस्ताव मिला है, जिसे वह वार्ता के लिए काम करने योग्य आधार मानते हैं. पोस्ट में एक छोटी गलती भी हो गई. जब बयान पहली बार ऑनलाइन आया तो उसके ऊपर ‘Draft – Pakistan’s PM Message on X’ लिखा दिख रहा था. बाद में इसे हटा दिया गया. व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने इस अटकल से इनकार किया कि ट्रंप खुद ने यह संदेश लिखा था. पाकिस्तानी दूतावास ने इस मामले पर अभी कोई जवाब नहीं दिया है.

शरीफ की यह अपील जल्द ही नतीजा दे गई. पोस्ट के कुछ घंटों के अंदर ही ट्रंप ने दो हफ्ते के युद्धविराम की घोषणा कर दी. ट्रंप ने आगे कहा कि किसी भी अंतिम समझौते में ईरान के परमाणु सामग्री के मुद्दे को भी शामिल किया जाएगा. अगर भविष्य में बातचीत विफल रही तो पहले दी गई धमकियां फिर से लागू हो सकती हैं, इस पर ट्रंप ने कहा कि यह देखना होगा.

About the Author

authorimg

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img