Last Updated:
Periwinkle Leaves Benefit: आजकल की बदलती जीवनशैली और असंतुलित खान-पान के कारण कई तरह की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. फास्ट फूड, अधिक मीठा और तैलीय भोजन, साथ ही शारीरिक गतिविधियों की कमी ने लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाला है. इसके चलते बड़ी संख्या में लोग डायबिटीज के मरीज बनते जा रहे हैं. ऐसे में अधिकांश लोग दवाइयों के सहारे अपने ब्लड शुगर को नियंत्रित करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे आसपास ही कई ऐसे औषधीय पौधे मौजूद हैं, जो कई बीमारियों में लाभकारी हो सकते हैं. ऐसा ही एक पौधा है सदाबहार का.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तराई इलाके में एक ऐसा फूल पाया जाता है जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इस फूल को आसानी से उगाया जा सकता है. लोग अपने घर के आसपास और गार्डन की शोभा बढ़ाने के लिए इसे लगाते हैं. सफेद और गुलाबी फूल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है.

अगर आप भी डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, जोड़ों के दर्द, अस्थमा जैसी समस्याओं की अक्सर परेशान रहते हैं तो आज हम आपको छोटे से फूल के फायदे बताने जा रहे हैं. इस फूल की पत्तियां भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है. सदाबहार फूल का पौधा आपको आसानी से हर जगह उपलब्ध हो जाएगा. सुबह खाली पेट सेवन करने से कई बीमारियां ठीक हो सकतीं हैं.

बदलते खान-पान के कारण सबसे अधिक समस्या डायबिटीज की देखी जा रही है. डायबिटीज हो जाने के साथ-साथ कई बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जाता है. ऐसे में आप सुबह खाली पेट सदाबहार फूल व पत्तियों को साफ पानी में धोकर चबा सकते हैं. इससे धीरे-धीरे ब्लड और शुगर लेवल नियंत्रण रहता है और डायबिटीज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही अक्सर फोड़ा-फुंसी और मुंहासे का प्रकोप बढ़ जाता है. ऐसे में जब चेहरे पर मुंहासे निकल आते हैं… तब चेहरा देखने में बहुत बेकार सा लगता है. ऐसे में सदाबहार फूल की पत्तियों को पीसकर आप मुहासे पर पेस्ट लगा सकते हैं. इससे मुंहासे से आपको राहत मिल जाएगी.

सदाबहार में विनब्लास्टिन और विन्क्रिस्टिन जैसे लाभकारी तत्व पाए जाते हैं. ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं. अगर आप भी मोटापे की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं तो सदाबहार की 2 से 3 पत्तियों और सदाबहार की थोड़ी सी जड़ को पानी में उबालकर इसे खाली पेट सुबह पी लें. इससे मोटापे की समस्या से राहत मिल सकती है.

गर्मियों के मौसम में अक्सर ततैया का प्रकोप बढ़ जाता है. ऐसे में अचानक जब कभी आप कहीं जा रहे हो और रास्ते में भी ततैया काट लें तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. ततैया काट ले तो सदाबहार के पत्तों का रस निकालकर उस जगह पर लगा लें. इन पत्तों का रस ततैया के जहर को दूर करता है और सूजन को रोकता है.

किडनी में समस्या होने के कारण अक्सर लोगों को पेशाब सही ढंग से नहीं हो पाती है. इस कारण लोग अक्सर परेशान रहते हैं. वहीं आयुर्वेदिक आचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि जिन लोगों को अक्सर किडनी में समस्या हो वो सदाबहार के फूल और करेला को पीसकर जूस बना सकते हैं. फिर सुबह खाली पेट सेवन कर लें. इससे समस्या से राहत मिल सकती है.





