₹8000 से कम दाम में कहां मिलता है 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा, आज पहली सेल में मच रहा धमाल


देसी कंपनी लावा ने पिछले हफ्ते भारत में Lava Bold N2 Pro लॉन्च किया था, और आज यानी कि 6 अप्रैल को इसे पहली बार सेल में उपलब्ध करा दिया गया है. सेल दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गई है. ये फोन उन फैंस के लिए काफी परफेक्ट साबित होगा जिनका बजट 8000 रुपये से भी कम है. खास बात ये है कि इस फोन का दाम कम होने के बावजूद इसमें बड़ा डिस्प्ले, अच्छा कैमरा और क्लीन सॉफ्टवेयर मिल रहा है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स…

खास बात यह है कि इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है, जो आमतौर पर इस प्राइस रेंज में देखने को नहीं मिलता. लावा Bold N2 Pro में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसका मतलब है कि यूजर्स को स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने के दौरान ज्यादा स्मूद और रेस्पॉन्सिव एक्सपीरिएंस मिलेगा. ये फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो सोशल मीडिया और वीडियो कंटेंट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इस स्मार्टफोन में UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 4GB रैम और वर्चुअल रैम सपोर्ट मिलता है, जिससे बेसिक मल्टीटास्किंग आसानी से हो जाती है.

फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे जरूरत पड़ने पर बढ़ाया भी जा सकता है. यह सेटअप कॉलिंग, मैसेजिंग, सोशल मीडिया और हल्के-फुल्के ऐप्स के लिए सही है.

सस्ते फोन में दमदार कैमरा
कैमरा सेक्शन में लावा Bold N2 Pro में 50 मेगापिक्सल का AI रियर कैमरा दिया गया है, जो रोजमर्रा की फोटोग्राफी के लिए अच्छा माना जा सकता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. यह कैमरा सेटअप एडवांस फोटोग्राफी के बजाय डेली यूज को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

बैटरी की बात करें तो फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है. इसके साथ Type-C चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिसमें 10W स्टैंडर्ड और 18W तक फास्ट चार्जिंग का विकल्प भी दिया गया है.

इसके अलावा, लावा ने इस फोन में ड्यूरेबिलिटी पर भी ध्यान दिया है. डिवाइस IP54 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित बनाता है. इसमें ड्यूल सिम 4G सपोर्ट, एक्सपेंडेबल स्टोरेज और ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. कंपनी इस फोन के साथ एक OS अपडेट और दो साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img