वॉट्सऐप वेब डाउन, यूजर्स को लॉगइन में हुई दिक्‍कत, क्‍या आपने भी झेली परेशानी


Last Updated:

वॉट्सऐप वेब में आज दिक्‍कत है. शुक्रवार सुबह करीब 8:54 बजे से ही गड़बड़ी की रिपोर्ट दर्ज होनी शुरू हो गई थीं. सुबह 9:00 बजे के आसपास इन शिकायतों में अचानक जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आज वॉट्सऐप में दिक्‍कत आ रही है.

नई दिल्‍ली. मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप की वेब सेवा शुक्रवार सुबह अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गई. भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में यूजर्स को अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर वॉट्सऐप एक्सेस करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. यह समस्या विशेष रूप से उन लोगों के लिए सिरदर्द बन गई जो अपने ऑफिस के काम के लिए डेस्कटॉप वर्जन पर निर्भर रहते हैं.

आउटेज को ट्रैक करने वाली प्रमुख वेबसाइट Downdetector के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8:54 बजे से ही गड़बड़ी की रिपोर्ट दर्ज होनी शुरू हो गई थीं. सुबह 9:00 बजे के आसपास इन शिकायतों में अचानक जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई. मैप और डेटा से पता चलता है कि भारत के कई प्रमुख शहरों में यूजर्स को सर्वर से जुड़ने में परेशानी हो रही थी.

क्‍यूआर कोड स्‍कैनिंग में दिक्‍कत

यूजर्स ने मुख्य रूप से दो बड़ी समस्याओं की शिकायत की है. पहली, जब यूजर्स क्यूआर कोड (QR Code) स्कैन करके लॉगिन करने की कोशिश कर रहे थे, तो डिवाइस लिंक नहीं हो पा रहा था. दूसरी समस्या ‘चैट सिंक’ (Chat Sync) को लेकर रही और लॉगिन होने के बाद भी पुरानी चैट लोड नहीं हो रही थी या मैसेज रिसीव या सैंड करने में देरी हो रही थी.

फूटा यूजर्स का गुस्सा

जैसे ही वॉट्सऐप में दिक्कत आई, माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एकस पर हैशटैग #WhatsAppDown ट्रेंड करने लगा. एक परेशान यूजर ने लिखा, “क्या वॉट्सऐप सबके लिए डाउन है? मैं पिछले एक घंटे से अपने आईफोन को डेस्कटॉप से लिंक करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन लॉगिन नहीं हो रहा.” कई अन्य यूजर्स ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि वेब वर्जन ‘कनेक्टिंग’ मोड पर ही अटका हुआ है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img