ऐपल के सबसे पावरफुल चिपसेट की एंट्री, M5 प्रो और M5 मैक्स में क्या है खास? 11 मार्च से बिक्री शुरू


ऐपल ने मंगलवार को अपने मैकबुक प्रो पोर्टफोलियो को रिफ्रेश करते हुए नई पीढ़ी के M5 प्रो और M5 मैक्स चिप्स पेश किए हैं. कंपनी का दावा है कि ये अब तक के सबसे पावरफुल ऐपल सिलीकॉन डेस्कटॉप-ग्रेड चिप्स हैं. नए चिप्स में कंपनी की इन-हाउस फ्यूजन आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है, जो कम लेटेंसी और ज्यादा बैंडविड्थ के लिए दो 3nm डाई को एकीकृत करती है.

नया मैकबुक प्रो (2026) मॉडल M5 प्रो या M5 Max चिप के साथ कॉन्फ़िगर किया जा सकता है. इसमें 128GB तक यूनिफाइड मेमोरी और 8TB तक SSD स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है.

हाई परफॉर्मेंस से लैस
दोनों चिप्स में 18-कोर CPU दिया गया है, जिसमें 12 परफॉर्मेंस कोर और छह नए हाई-परफॉर्मेंस ‘सुपर कोर’ शामिल हैं. ऐपल के मुताबिक ये सुपर कोर बेहतर सिंगल-थ्रेडेड परफॉर्मेंस देते हैं, जबकि परफॉर्मेंस कोर मल्टी-थ्रेडेड टास्क में ज्यादा एफिशिएंसी प्रदान करते हैं.

कंपनी का दावा है कि नए चिप्स पिछली M4 सीरीज की तुलना में 30 प्रतिशत तक बेहतर CPU परफॉर्मेंस दे सकते हैं. ग्राफिक्स के लिए GPU को 40 कोर तक कॉन्फ़िगर किया जा सकता है, और हर कोर में न्यूरल एक्सेलेरेटर मौजूद है.

ऐपल का कहना है कि AI वर्कलोड में ये GPU ‘4x तक ज्यादा पीक कंप्यूट’ प्रदान कर सकता है. इसके अलावा, नया शेडर कोर हार्डवेयर-एक्सेलेरेटेड मेष शेडिंग और डायनेमिक कैशिंग को सपोर्ट करता है, जिससे रे-ट्रेसिंग बेस्ड ऐप्स में 30-35% तक बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है.

इन चिप्स में 16-कोर न्यूरल इंजन भी शामिल है, जो ऑन-डिवाइस AI टास्क को तेज बनाता है. साथ ही, नए मैकबुक प्रो मॉडल थंडरबोल्ट 5 कनेक्टिविटी सपोर्ट करते हैं.

ऐपल के मुताबिक, ये मॉडल क्रिएटर्स, वीडियो एडिटर्स, STEM स्टूडेंट्स और AI रिसर्चर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं. नए MacBook Pro की बिक्री 11 मार्च से शुरू होगी.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img