
राजनाथ सिंह
आज एनडीए ने संसदीय दल की बैठक के लिए सभी 293 नवनिर्वाचित सांसदों को संसद भवन में आमंत्रित किया। संसद में सभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी 293 सांसद पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के संसदीय दल के नेता और एनडीए संसदीय दल के नेता के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी का नाम प्रस्तावित किया, जिस पर एनडीए के सभी नेताओं ने मुहर लगाई। राजनाथ ने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि गठबंधन हमारे लिए संकल्प नहीं है बल्कि यह हमारा कमिटमेंट है।
राजनाथ सिंह ने रखा प्रस्ताव
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंच से कहा कि हम लोगों की एनडीए की सरकार बन रही है। 1962 के बाद कोई नेता लगातार तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बन रहा है। लोकतांत्रिक देशों में पूरे विश्व में तीसरी बार या अवसर यदि किसी को मिलने जा रहा है तो वह हमारी भारत को मिल रहा है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि मोदी जैसा प्रधानमंत्री बनने जा रहा है। उनकी नेतृत्व क्षमता, उनकी कार्यकुशलता, उनकी दूरदर्शिता, इसका कारण मैं मानता हूं कि हमारे परिवार में भी वृद्धि हुई है।
सम्पूर्ण विश्व का नेतृत्व और नई दिशा देने का सामर्थ्य
आगे कहा कि हम सबकी पहचान गठबंधन धर्म का निर्वाह करने वाले एक ऐसे परिवार के रूप में हुई है और यह अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था। और यह मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि गठबंधन हमारे लिए कंपलशन नहीं है बल्कि यह हमारी कमिटमेंट है यानी ये हमारी मजबूरी नहीं है बल्कि ये हमारी जिम्मेदारी है। हमें भारत को सक्षम, समृद्ध, विकसित स्वाभिमानी और सशक्त देश के रूप में आगे ले जाना है और यह मैं कह सकता हूं कि पिछले 10 वर्षों में भारत की दशा, दिशा में एक क्रांतिकारी परिवर्तन आया है।
आगे कहा गया कि पिछले 10 वर्षों में देश इस दौर में पहुंच गया है कि जहां देश ही नहीं सारी दुनिया को यह भरोसा हो गया है कि भारत देश का विकास होने के साथ-साथ पूरी दुनिया का नेतृत्व और नई दिशा देने का सामर्थ्य है। आज देश दशकों नहीं बल्कि सदियों के लिए देश को आगे बढ़ाने की ओर अग्रसर हो गया है और मैं मानता हूं कि इस काम को और गति देने के लिए मोदी जी को बेहतर नाम और कोई दूसरा नाम नहीं दिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:
VIDEO: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों के कैंप पर हमला, सील ने दिया मुंहतोड़ जवाब
महाराष्ट्र पहुंचा झटका, मुंबई में होगी झमाझम बारिश, जानें कब आएगा दिल्ली-यूपी का नंबर
