लहसुन और गुड़ खाने से क्या फायदा होता है? क्या यह कॉम्बिनेशन शरीर के लिए फायदेमंद, एक्सपर्ट से जान लीजिए


Last Updated:

Garlic With Jaggery Benefits: लहसुन और गुड़ का कॉम्बिनेशन एक पारंपरिक घरेलू उपाय है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है. लहसुन में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण संक्रमण से बचाते हैं, जबकि गुड़ आयरन का अच्छा सोर्स है और खून की कमी दूर करने में सहायक होता है. हालांकि इसका सेवन संतुलित मात्रा में करना जरूरी है.

Zoom

लहसुन और गुड़ का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. (Image- AI)

Lahsun Aur Gud Khane Ke Fayde: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लहसुन और गुड़ का सेवन लंबे समय से किया जा रहा है. आयुर्वेद में इन दोनों चीजों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है. कई रिसर्च में भी लहसुन और गुड़ को शरीर के लिए लाभकारी माना गया है. लहसुन अपने एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है, वहीं गुड़ शरीर को एनर्जी देने और खून को शुद्ध करने में मदद करता है. जब इन दोनों का एक साथ सेवन किया जाता है, तो इनके फायदे बढ़ जाते हैं.

यूपी के गाजियाबाद स्थित रंजना न्यूट्रीग्लो क्लीनिक की फाउंडर और डाइटिशियन रंजना सिंह ने News18 को बताया कि लहसुन में एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है. यह संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है और शरीर को कई बीमारियों से बचाता है. दूसरी ओर गुड़ आयरन का अच्छा स्रोत होता है, जो एनीमिया को दूर करने में सहायक है. इस तरह यह कॉम्बिनेशन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ खून की गुणवत्ता को भी बेहतर करता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डाइटिशियन ने बताया कि लहसुन और गुड़ का कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. लहसुन पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है, जिससे भोजन आसानी से पचता है. वहीं गुड़ आंतों को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज की समस्या को कम करता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है. दिल की सेहत के लिए भी लहसुन और गुड़ का सेवन लाभकारी हो सकता है. लहसुन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है. वहीं गुड़ खून को साफ रखने में सहायक होता है, जिससे दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है. यह कॉम्बिनेशन शरीर में ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में भी मदद कर सकता है.

एक्सपर्ट के मुताबिक सर्दी-खांसी और मौसम बदलने पर होने वाली समस्याओं में भी यह मिश्रण कारगर माना जाता है. लहसुन में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण संक्रमण से लड़ते हैं, जबकि गुड़ गले को आराम पहुंचाता है और शरीर को गर्माहट देता है. खासतौर पर ठंड के मौसम में इसका सेवन करने से शरीर को अंदर से मजबूती मिलती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. हालांकि गर्मियों के मौसम में इसका सेवन बेहद संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए. अधिक मात्रा में लहसुन खाने से पेट में जलन या बदहजमी हो सकती है, जबकि गुड़ का ज्यादा सेवन ब्लड शुगर बढ़ा सकता है. इसलिए किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img