ओपिनियन पोल में वोट शेयर में भी टीएमसी की बढ़त
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर वोट ट्रैकर की ओर से किए गए ओपिनियन पोल में वोट शेयर के मामले में भी सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस बढ़त बनाती दिख रही है. टीएमसी के मुकाबले बीजेपी सात फीसदी कम वोट हासिल करती दिख रही है.
- टीएमसी: 41.9%
- बीजेपी: 34.9%
- कांग्रेस: 3.6%
- लेफ्ट: 4.1%
- अन्य: 2.5%
- अभी तय नहीं किया है: 8.3%
- कुछ कह नहीं सकते: 4.7%
सवाल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में क्या है सबसे बड़ा मुद्दा?
इस सवाल के जवाब में 37.2 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी को सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बताया. बिगड़ती कानून-व्यवस्था एवं महिलाओं की सुरक्षा को 15.9 फीसदी, बढ़ती महंगाई 10.5 फीसदी, भ्रष्टाचार 10.3 फीसदी, विकास की कमी को 6.6 फीसदी, इलीगल इमिग्रेशन 1.9 फीसदी, मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को 5.9 फीसदी, बंगाली अस्मिता और बंगाली बनाम बाहरी को 1.8 फीसदी लोगों ने इस चुनाव का ज्वलंत मुद्दा बताया. ओपिनियन पोल में बंगाल चुनाव के मुद्दों को लेकर 2.1 फीसदी लोगों ने अन्य और कुछ कह नहीं सकते कहने वाले 7.9 फीसदी रहे.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या है?
इस सवाल के जवाब में 19.9 फीसदी लोगों ने कहा कि बंगाल में बीजेपी की सबसे बड़ी समस्या आपसी कलह और गुटबाज़ी है. 17.2 फीसदी लोगों ने कहा कि चुनाव में बीजेपी के पास करिश्माई नेता की कमी है. 12.3 फीसदी लोगों ने कहा कि बीजेपी प्रभावशाली संदेश देने में पिछड़ रही है. 10.1 फीसदी लोगों ने कहा कि बंगाल जीतने के लिए बीजेपी का संगठन टीएमसी के मुकाबले कमजोर है. 12.5 फीसदी लोगों ने कहा कि बीजेपी को बंगाल की संस्कृति की समझ का अभाव दिखता है. वहीं 22.5 फीसदी लोगों ने बीजेपी को लेकर अन्य समस्याएं बताई.
- अगर मौजूदा MLA दोबारा चुनाव लड़ते हैं, तो उनके पक्ष में वोट देने की आपकी कितनी संभावना है?
- मौजूदा MLA को वोट देने की बहुत अधिक संभावना: 36.5 %
- मौजूदा MLA को वोट देने की संभावना कम; लेकिन उसी पार्टी के किसी दूसरे उम्मीदवार को प्राथमिकता देंगे: 21.5%
- शायद वोट दे सकते हैं: 6.7%
- इसकी संभावना बहुत कम है किसी दूसरी पार्टी के उम्मीदवार को वोट देंगे: 20.2%
- कुछ कह नहीं सकते: 15.2%
पश्चिम बंगाल चुनावों में निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर की एंट्री को आप कैसे देखते हैं?
- वह TMC के मुस्लिम वोट काटेंगे: 40.7%
- हुमायूं कबीर को BJP का सहारा मिल रहा है: 24.6%
- हुमायूं कबीर को TMC ही बढ़ावा दे रही है: 4.5%
- कोई असर नहीं पड़ेगा: 9.3%
- कुछ कह नहीं सकते: 20.9%
मुख्यमंत्री के रूप में ममता बनर्जी अभी भी है पहली पसंद
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव ओपिनियन पोल 2026 के मुताबिक ममता बनर्जी 48.5% के साथ मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद बनी हुई हैं. वहीं बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी को 33.4% लोगों ने पसंद किया. अन्य नेताओं में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी को 3.7% और CPI के मोहम्मद सलीम को को 4.3% समर्थन मिला. इसके अलावा 4.9% लोगों ने अन्य चेहरों को चुना, जबकि 5.2% ने इस सवाल पर कोई राय नहीं दी.





