शाबाश साक्षी! अमेरिका में पढ़ाई और साल भर में निपटाया 80 लाख का एजुकेशन लोन, आप भी अपना सकते हैं ये जुगाड़


सात समंदर पार जाकर पढ़ाई करना हर भारतीय युवा का सपना होता है लेकिन 80 लाख रुपये का भारी-भरकम एजुकेशन लोन उस सपने को डरावना बना देता है. इसी डर को मात देकर साक्षी नाम की एक साधारण भारतीय छात्रा आज इंटरनेट सनसनी बन गई है. साक्षी ने अमेरिका में अपनी मास्टर्स डिग्री पूरी करने के महज 1 साल के भीतर 1 लाख डॉलर (लगभग 80 लाख रुपये) का पूरा कर्ज चुकाकर दुनिया को हैरान कर दिया है.

अमेजन में इंटर्नशिप और ‘कंजूसी’ नहीं
साक्षी की यह कामयाबी रातों-रात नहीं मिली. ट्रिब्यून इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जिस दिन साक्षी ने अमेरिका की धरती पर कदम रखा था, उनका लक्ष्य साफ था माता-पिता के सिर से कर्ज का बोझ उतारना. अपनी पढ़ाई के दौरान उन्होंने दिग्गज कंपनी अमेजन में इंटर्नशिप हासिल की. वहां से जो भी कमाई हुई उसे फिजूलखर्ची के बजाय सीधे बचत खाते में डाला. साथ ही यूनिवर्सिटी में रिसर्च असिस्टेंट के तौर पर काम करके एक्स्ट्रा इनकम जुटाई. साक्षी ने विदेश की चमक-धमक वाली लाइफस्टाइल को चुनने के बजाय बेहद सादगी भरा जीवन जिया. उन्होंने लग्जरी और मौज-मस्ती को तब तक किनारे रखा जब तक कि आखिरी किश्त (EMI) जमा नहीं हो गई.

‘मेरा कर्ज भी चुका दो’
साक्षी की यह इंस्पायरिंग स्टोरी जब इंस्टाग्राम पर वायरल हुई तो नेटिजन्स ने उनकी जमकर तारीफ की. एक यूजर ने मजाक में लिखा, “प्लीज मेरा भी कर्ज चुका दो,” जिस पर साक्षी ने बड़ी विनम्रता से जवाब दिया बिल्कुल! लोगों को उनकी इस सादगी ने और भी ज्यादा प्रभावित किया. साक्षी का कहना है कि इस संघर्ष में उनके परिवार और मंगेतर का इमोशनल सपोर्ट सबसे बड़ा हथियार रहा.

मिडल क्लास युवाओं के लिए नई मिसाल
साक्षी ने साबित कर दिया है कि अगर स्किल और सही प्लानिंग हो तो विदेशी बैंकों का भारी ब्याज भी आपका रास्ता नहीं रोक सकता. आज वो उन हजारों छात्रों के लिए रोल मॉडल बन गई हैं जो विदेशों में लोन के दबाव में दबे महसूस करते हैं. उनकी कहानी सिखाती है कि जिम्मेदारी निभाना और खुद के पैरों पर खड़ा होना ही असली आजादी है.

सवाल-जवाब
साक्षी ने अमेरिका में पढ़ाई के लिए लिए गए 80 लाख रुपये का कर्ज कितने समय में चुकाया?

साक्षी ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर महज 1 साल के भीतर अपना पूरा स्टूडेंट लोन चुका दिया.

पढ़ाई के दौरान साक्षी ने अतिरिक्त कमाई के लिए क्या-क्या किया?

उन्होंने अमेजन जैसी बड़ी कंपनी में इंटर्नशिप की और यूनिवर्सिटी में रिसर्च असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया.

साक्षी की सफलता में उनकी वित्तीय योजना का सबसे अहम हिस्सा क्या था?

साक्षी ने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा EMI चुकाने में लगाया और अनावश्यक लग्‍जरी   से दूरी बनाए रखी.

साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी आय के अलावा और किसे दिया है?

उन्होंने भावनात्मक समर्थन के लिए अपने परिवार के सदस्यों और मंगेतर को इसका श्रेय दिया है.

सोशल मीडिया पर नेटिजन्स साक्षी की किस बात से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं?

लोग उनकी विनम्रता और अकेले संघर्ष करके माता-पिता का बोझ कम करने के उनके जज्बे की तारीफ कर रहे हैं.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img