Weight Loss Tips: वेट लॉस के लिए 8 बेस्ट सलाद, फैट को जलाकर शरीर में भरते हैं न्यूट्रिएंट्स


Last Updated:

Weight Loss Salads: मोटापा लाइफस्टाइल की आदतों से ट्रिगर होने वाला एक सीरियस हेल्थ इश्यू है. ये समस्या अपने साथ डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज जैसे कई जानलेवा बीमारियों का खतरा भी बढ़ाता है. ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए डाइट में सुधार जरूरी होता है. यहां हम आपको 8 तरह के सलाद के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं.

वेट लॉस आसान नहीं होता है. लेकिन वजन कम करने के लिए खाना छोड़ना कोई विकल्प नहीं है, बल्कि इसके लिए अच्छे खाने का चुनाव करना ज्यादा जरूरी है. अच्छा खाना वजन को कंट्रोल करने के साथ-साथ शरीर को पूरा पोषण भी देता है. सलाद पोषक तत्वों से भरा ऐसा ही एक हेल्दी रेसिपी है. वेट लॉस के लिए लो कैलोरी और प्रोटीन, फाइबर से भरपूर सलाद बहुत कारगर साबित होते हैं.

Generated image

ककड़ी-टमाटर सलाद- कटी हुई ककड़ी, टमाटर और प्याज लें. इसमें नींबू रस, काला नमक और थोड़ा चाट मसाला डालें. सलाद की ये रेसिपी हल्का और पेट भरने वाला होता है. इसे आप लंच के साथ या शाम के समय खा सकते हैं.

Generated image

स्प्राउट्स सलाद- अंकुरित मूंग या चना लें. इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और नींबू मिलाएं. इस तरह से तैयार सलाद प्रोटीन से भरपूर, वजन घटाने में मददगार होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Generated image

पत्ता गोभी गाजर सलाद- कद्दूकस की हुई पत्ता गोभी और गाजर लें. इसमें नमक, नींबू और थोड़ा भुना जीरा डालें. इस तरह से बनाया गया सलाद फाइबर से भरपूर होता है, जो डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद होता है.

Generated image

चना सलाद- उबले हुए काले चने में प्याज, टमाटर, खीरा मिलाएं. ऊपर से नींबू और मसाले डालें. इस सलाद को खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है. ये सलाद उन लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद है जो बार-बार अपने खाने की आदत से परेशान रहते हैं. 

Generated image

फ्रूट सलाद- सेब, पपीता, अमरूद जैसे फल काटकर मिलाएं. ऊपर से चाट मसाला डाल सकते हैं. इसे खाने से मीठा खाने की क्रेविंग भी कम होती है. इस सलाद को आप लंच से पहले नाश्ता के साथ भी खा सकते हैं. 

Generated image

कॉर्न और खीरा सलाद- उबला हुआ कॉर्न, खीरा और टमाटर मिलाएं. नींबू और काली मिर्च डालें. ये वेट लॉस के लिए हल्का और स्वादिष्ट ऑप्शन है. 

Generated image

पालक और पनीर सलाद- ताजा पालक के पत्ते, हल्का भुना पनीर और टमाटर मिलाएं. नींबू और काली मिर्च डालें. इस तरह से तैयार किया गया सलाद हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर होता है. हालांकि इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि सिर्फ सलाद खाकर वेट लॉस नहीं किया जा सकता है. रेगुलर फीजिकल एक्सरसाइज भी जरूरी है. 



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img