दिल्ली-एनसीआर में 8 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की बढ़ाई चिंता


दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। 5 और 6 अप्रैल को मौसम कुछ हद तक साफ रहने की संभावना है, जहां तापमान 32 से 33 डिग्री तक पहुंच सकता है, लेकिन इसके बाद 7 और 8 अप्रैल को फिर से आंशिक बादल छाने और बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारों का दौर लौट सकता है।

वहीं, वायु गुणवत्ता की बात करें तो एनसीआर में प्रदूषण का स्तर भी मध्यम से खराब श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली के आनंद विहार क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 250 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। अशोक विहार में एक्यूआई 180, बवाना में 143, चांदनी चौक में 156 और कैंटोनमेंट क्षेत्र में 193 दर्ज किया गया है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर भी रही, जैसे डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में एक्यूआई 73 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img