यूपी-बिहार से दिल्ली-एमपी तक बदलेगा मौसम, जानें कब और कहां होगी बारिश-बर्फबारी


पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी असर

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भी मौसम का असर साफ दिखाई देगा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 25 से 29 मार्च के बीच भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है।

वहीं, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ में हल्की बारिश और आंधी-तूफान के आसार हैं, जबकि तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। तटीय महाराष्ट्र और केरल में 25 से 27 मार्च के बीच गर्म और आर्द्र मौसम बना रह सकता है।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img