गर्मियों का सुपर फ्रूट है तरबूज, भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाए, जानें अन्य फायदे, एक दिन में कितना खाएं ये फल


Watermelon health benefits: गर्मियों के मौसम में तरबूज खूब मिलता है. लगभग 95 प्रतिशत इस फल में पानी होता है, जो आपको भीषण गर्मी में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है. इसे खाकर आप डिहाइड्रेशन से बचे रह सकते हैं. स्वाद में मीठा तरबूज बेहद हल्का होता है, जो आसानी से पच जाता है. पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. फाइबर और पानी होने के कारण कब्ज की समस्या नहीं होने देता है. जानते हैं तरबूज खाने के फायदे और इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में यहां.

तरबूज में मौजूद पोषक तत्व

तरबूज फल में सबसे अधिक पानी की मात्रा होती है. साथ ही तरबूज में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन ए, सी, बी6, मैग्नीशियम, थायमिन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि पोषक तत्व होते हैं. इसके अलावा, इसमें प्रोटीन, फैट, कैलोरी न के बराबर होती है.

तरबूज खाने से क्या-क्या सेहत लाभ होते हैं?

-गर्मियों में कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो आपके शरीर को ठंडक प्रदान करे, प्यास बुझाए, डिहाइड्रेशन से बचाए. इसके लिए आप तरबूज खूब खा सकते हैं, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा लगभग 91 से 95 प्रतिशत होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

-आयुर्वेद में भी तरबूज के कई फायदों के बारे में बताया गया है. इसे पित्त शामक फल की संज्ञा दी गई है. तरबूज गर्मियों का फल है, क्योंकि तरबूज की तासीर ठंडी होती है. हालांकि, मौसम के अनुसार तरबूज खाने के अनगिनत फायदे हैं.

-यह सिर्फ शरीर को हाइड्रेटेड नहीं रखता है, बल्कि वजन को भी नियंत्रित करने में मदद करता है. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और पानी की मात्रा ज्यादा होती है. ऐसे में एक बार सेवन के बाद लंबे समय तक भूख का अहसास नहीं होता है और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है. तरबूज खाने से शरीर में गर्मियों में पानी की कमी नहीं होती है क्योंकि तरबूज का 90 फीसदी हिस्सा पानी ही होता है. ऐसे में गर्मियों में तरबूज का सेवन लाभकारी है. यह चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो लाने में भी मदद करता है और शरीर के तापमान को भी संतुलित रखता है.

-तरबूज में विटामिन सी और विटामिन ए अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो चेहरे और बालों की हेल्थ के लिए लाभकारी है. विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है, जिससे गर्मियों में होने वाली अतिसार और जी घबराने की समस्या कम होती है. इसके अलावा तरबूज में एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो मांसपेशियों को रिकवर करने में मदद करते हैं.

-अगर शरीर में सूजन की समस्या है, तब भी तरबूज का सेवन लाभकारी है. पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलकर शरीर मजबूती देने का काम करते हैं. गर्मियों में दोपहर के वक्त तरबूज जरूर खाएं. अगर काटकर खाने के लिए समय नहीं है, तो पुदीने के साथ मिलाकर उसका जूस भी पी सकते हैं, लेकिन जूस को बिना छाने पिएं.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img