नई दिल्ली. आपका 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का मन कर रहा है लेकिन अभी पैसे नहीं हैं. ऐसे लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) आपके लिए खास ऑफर लेकर आया है. यात्रा करने वालों के लिए ईएमआई की व्यवस्था की है, यानी अभी पैसे नहीं हैं तो बाद में दे सकते हैं. पहले दर्शन कर आइए. इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है और पहले आओ पहले पाओ के तहत बुकिंग की जा रही है.
आईआरसीटीसी द्वारा गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, संभाजी नगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और स्थानीय मंदिरों के दर्शन के लिए पैकेज लांच किया गया है.
इस यात्रा के मुख्य आर्कषण निम्नवत हैं: श्रेणी अनुसार कुल बर्थों की 751 होंगी, जिसमें 02 एसी (कुल 49 सीटें), 03 एसी (कुल 210 सीटें) और स्लीपर (कुल 492 सीटें) होगी.
यहां से हो सकते हैं सवार
गोरखपुर – मनकापुर – अयोध्या कैंट – सुल्तानपुर – मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ – प्रयागराज संगम – रायबरेली – लखनऊ – कानपुर सेंट्रल – उरई – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – ललितपुर से चढ़ा और उतरा सकता है. ट्रेन 27 अप्रैल को जाएगी और 08 मई वापस आएगी. यानी 11 रात और 12 दिन का सफर होगा.
ये सुविधाएं
पैकेज में 02 एसी, 03 एसी और स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता तथा दोपहर व रात का शाकाहारी भोजन मिलेगा. एसी और नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण कराया जाएगा.
इतना होगा किराया
इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में ठहरने पर पैकेज का 23500 रुपए प्रति व्यक्ति और अगर आपके साथ बच्च है जिसकी उम्र 5-11 वर्ष के बीच है. उसके लिए 22160 रुपए चुकाने होंगे. स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, डबल या ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर होगी (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज और नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था).
स्टैंडर्ड श्रेणी (3एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य 40000 रुपए प्रति व्यक्ति और प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) 38430 रुपए है. (3एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था).
कम्फर्ट श्रेणी (2एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का 53260 रुपए प्रति व्यक्ति तथा प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज 51370 रुपए है. (2एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था). इस यात्रा में एलटीसी और ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है. ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी और गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है.





