7200mAh बैटरी वाला Vivo T5x 5G भारत में 17 मार्च को करेगा एंट्री, मिला है 10 लाख AnTuTu स्कोर, लीक हुई कीमत


Last Updated:

वीवो T5x 5G भारत में 17 मार्च को लॉन्च होने वाला है. इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर, 7200mAh की बड़ी बैटरी और IP68+IP69 रेटिंग मिल सकती है. कंपनी का दावा है कि यह ₹23,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में सबसे तेज स्मार्टफोन होगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Vivo T5x 5G की लॉन्चिंग अगले हफ्ते है.

वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन वीवो T5x 5G की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है. कंपनी के मुताबिक ये फोन भारत में 17 मार्च दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. ये स्मार्टफोन पिछले साल मार्च 2025 में आए वीवो T4x 5G का सक्सेसर होगा और कंपनी की T-सीरीज लाइनअप का नया मॉडल होगा.

लॉन्च के बाद ये स्मार्टफोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा. ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट, वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट और देशभर के अधिकृत रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे. कंपनी का कहना है कि यह फोन अपने सेगमेंट में बेहतर परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आएगा.

सबसे खास होगी बैटरी
वीवो के मुताबिक वीवो T5x 5G में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जिसे कंपनी इस सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी बता रही है. इस बैटरी की मदद से यूजर्स लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और इंटरनेट ब्राउज़िंग कर सकेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकेगा.

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियोटेक डायमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट दिया जाएगा. कंपनी ने पहले ही बताया है कि इस फोन का AnTuTu स्कोर 10 लाख से ज्यादा है, जिससे यह अपने सेगमेंट में काफी तेज स्मार्टफोन हो सकता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 पर चलेगा.

डिजाइन और मजबूती के मामले में भी कंपनी ने इस फोन को खास बनाया है. वीवो T5x 5G में IP68 और IP69 रेटिंग मिलेगी, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा. कंपनी ने हिंट दिया है कि ये स्मार्टफोन ₹23,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में लॉन्च हो सकता है और इस रेंज में सबसे तेज फोन होने का दावा किया गया है.

हालांकि फोन के बाकी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का खुलासा अभी नहीं किया गया है. कंपनी 17 मार्च को होने वाले लॉन्च इवेंट में इसके सभी फीचर्स, वेरिएंट और कीमत की पूरी जानकारी देगी.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img