विटामिन B12 बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद ! हेयर ग्रोथ बूस्ट करने में कारगर, बड़े फायदे जान लीजिए


Last Updated:

Vitamin B12 and Hair Growth: विटामिन B12 को नसों के लिए जरूरी माना जाता है, लेकिन यह बालों की सेहत में भी सुधार कर सकता है. डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार यह विटामिन रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में सहायक है, जो बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचाकर उन्हें मजबूती प्रदान करता है. विटामिन बी12 की कमी से बाल पतले हो जाते हैं, समय से पहले सफेद हो जाते हैं और हेयर फॉल की समस्या पैदा हो सकती है. इस विटामिन की कमी सप्लीमेंट्स के जरिए पूरी की जा सकती है.

Zoom

विटामिन B12 की कमी से बालों की कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

Hair Health and Vitamin B12: बालों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं और युवा इसका सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं. किसी के बाल समय से पहले झड़ रहे हैं, तो कोई यंग एज में सफेद बालों से जूझ रहा है. हेयर फॉल की समस्या विकराल हो चुकी है और हर उम्र के लोग इससे जूझ रहे हैं. बालों की समस्या पैदा होने पर अक्सर लोग महंगे शैम्पू और सीरम का यूज करते हैं, लेकिन शरीर के अंदरूनी पोषण पर ध्यान देना भूल जाते हैं. एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आपके शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी होगी, तो इसका असर बालों पर देखने को मिलेगा. ऐसे में पोषक तत्वों की कमी दूर करना बेहद जरूरी है.

HT की रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु के एस्टर व्हाइटफील्ड हॉस्पिटल की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका कुरी ने बताया कि विटामिन B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन के लिए जिम्मेदार होता है. ये कोशिकाएं खून के जरिए स्कैल्प और बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व पहुंचाती हैं. जब हेयर फॉलिकल्स को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है, तो वे मजबूत होते हैं और बालों का विकास तेजी से होता है. इसके विपरीत विटामिन B12 की कमी होने पर जड़ों को पोषण मिलना बंद हो जाता है, जिससे बाल पतले होने लगते हैं और समय से पहले सफेद होना शुरू हो जाते हैं.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

अगर आपके बाल बहुत अधिक टूट रहे हैं, तो इसका एक बड़ा कारण विटामिन B12 की कमी हो सकती है. विटामिन B12 डीएनए के निर्माण में सहायक होता है. जब शरीर में इसकी कमी होती है, तो बालों के बढ़ने का प्राकृतिक चक्र बाधित हो जाता है. पर्याप्त B12 लेने से बालों की उम्र बढ़ती है और असमय झड़ने की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है. विटामिन B12 बालों के मुख्य प्रोटीन केराटिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है. केराटिन ही वह तत्व है, जो बालों को संरचना और मजबूती प्रदान करता है. B12 के सेवन से बाल न केवल अंदर से मजबूत होते हैं बल्कि उनकी मोटाई भी बढ़ती है. इससे बाल घने नजर आते हैं और बीच से टूटने की समस्या कम हो जाती है, जिससे आपकी चोटी या बालों का वॉल्यूम बेहतर होता है.

आजकल कम उम्र में बाल सफेद होना एक बड़ी चिंता बन गया है. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ट्राइकोलॉजी के अनुसार विटामिन B12 की कमी का सीधा संबंध बालों के सफेद होने से है. जब शरीर में B12 के साथ फोलिक एसिड और बायोटिन की कमी होती है, तो बाल अपना प्राकृतिक पिगमेंट खोने लगते हैं. इस विटामिन की सही मात्रा लेने से बालों को सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा किया जा सकता है. शरीर में विटामिन B12 की पूर्ति के लिए खान-पान पर ध्यान देना चाहिए. मछली, चिकन, अंडे और ऑर्गन मीट में विटामिन B12 भरपूर होता है. शाकाहारी लोगों के लिए दूध, दही और फोर्टिफाइड अनाज अच्छे विकल्प हैं. शाकाहारियों को अक्सर बी12 सप्लीमेंट की जरूरत पड़ सकती है, क्योंकि वेज फूड्स में यह बेहद कम होता है.

एक्सपर्ट की मानें तो सामान्य तौर पर एक वयस्क को प्रतिदिन 2.4 mcg विटामिन B12 की आवश्यकता होती है. हालांकि जो लोग शाकाहारी हैं या जिन्हें अवशोषण की समस्या है, उन्हें डॉक्टर 500 से 1000 mcg तक की खुराक की सलाह दे सकते हैं. सप्लीमेंट शुरू करने से पहले ब्लड टेस्ट कराना और डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है. विटामिन बी12 की अत्यधिक कमी होने पर डॉक्टर इंजेक्शन का सुझाव भी दे सकते हैं, ताकि बाल दोबारा स्वस्थ और चमकदार बन सकें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img