21.1 C
New York

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की जयंती पर लोधी समाज द्वारा विशाल रक्तदान शिविर में विष्णु लोधी हुए सम्मिलित

Published:

डोंगरगढ़ – सर्किल लोधी समाज छुईखदान के तत्वाधान में 16 अगस्त को वीरांगना रानी अवन्ति बाई लोधी जी की जन्मदिन के अवसर पर नर्मदा स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। छुईखदान सर्किल द्वारा लगातार द्वितीय वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा अवंती बाई लोधी जी एवं लोधेश्वर महादेव की प्रतिमा का पूजा कर किया गया । कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी सम्मिलित हुए।
विष्णु लोधी ने लोधी समाज के रक्तदान करने वाले रक्त वीरों का रक्तदान शिविर में पहुंचकर हौसला बढ़ाया साथ ही सफल आयोजन के लिए विष्णु लोधी ने छुईखदान सर्किल के अध्यक्ष अशोक जंघेल एवं सर्किल के समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी ।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी, पूर्व विधायक कोमल जंघेल ,मोती राम जंघेल संरक्षक  तीरथ चंदेल संरक्षक उत्तम वर्मा अध्यक्ष जिला लोधी समाज ,नंदकुमार चंदेल महासचिव ,दशमत जंघेल प्रदेश अध्यक्ष महिला संगठन, भगवती वर्मा प्रदेश प्रचार सचिव,अवध जंघेल जिला कोषाध्यक्ष ,ज्योति जंघेल,अशोक जंघेल अध्यक्ष छुईखदान सर्किल,रोहित जंघेल जिला उपाध्यक्ष ,नेतराम जंघेल (नेताजी),नेतराम जंघेल,श्रवण जंघेल ,कामदेव जंघेल ,लुकेश्वरी जंघेल ,गोरेलाल वर्मा,अशोक वर्मा,रमेश जंघेल ,गोरेलाल जंघेल,कमलनारायण वर्मा , डेरा लाल,मिनेश जंघेल,सौरभ जंघेल,अजेन दशरिया ,रोशन जंघेल, विपिन जंघेल,संतकूमार, कामता प्रसाद वर्मा,कैलाश वर्मा ,तिलक वर्मा, तरुणा जंघेल,प्रकाश जंघेल,धनेश जंघेल,मुकेश वर्मा ,पंकज वर्मा, नोहर वर्मा,पवन मारकंडे,जनेन्द्र जंघेल, विश्राम वर्मा आदि बड़ी संख्या में समाज के युवा, महिला एवं पुरूष उपस्थित रहे।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist Media | Editor | Writer | Digital Creator | photography | Travel Vlogger | Web-app Developer | IT Cell’s | Social Work | Public Relations

Related articles

spot_img

Recent articles

spot_img