डोंगरगढ़।दिल्ली प्रवास के दौरान शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित दैनिक भास्कर इंडिया प्राइड अवार्ड समारोह में छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर देशभर से आए वरिष्ठजन, युवा, किसान, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, उद्योगपति, राजनीतिक प्रतिनिधि तथा महिला-पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विष्णु लोधी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान समाज, युवाओं, गरीबों, मजदूरों और किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों का सम्मान है। यह उपलब्धि उन्हें जनसेवा, सामाजिक कार्यों और जनहित के मुद्दों पर और अधिक मजबूती तथा समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है।
विष्णु लोधी ने इस सम्मान को समाज और क्षेत्र की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि उन्हें जो स्नेह, विश्वास और समर्थन मिला है, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी सहयोगियों, शुभचिंतकों और समर्थकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि आगे भी वे समाज, किसानों, युवाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
