Last Updated:
छत्रपति संभाजीनगर के सिल्लोड के एक पेट्रोल पंक का वीडियो वायरल हो रहा है. पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी हुई थी. तभी पेट्रोल ना मिलने की वजह से एक गुस्से से लाल हो गया. उसने गुस्से में बीच सड़क पर ही अपनी बाइक में आग लगा दिया. वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि, ‘अगर पेट्रोल नहीं मिलता तो बाइक की क्या जरूरत है?’
नशे में युवक ने अपनी ही बाइक को फूंक डाला.
रिपोर्ट- अविनाश कांडजे
ईरान और इजरायल के बीच छिड़े युद्ध की का असर ग्रामीण इलाकों ज्यादा दिख रहा है. सरकार के तमाम अपील के बावजूद लोग अफवाहों में पड़ कर पैनिक हो रहे हैं. इसी पैनिक का एक डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. छत्रपति संभाजीनगर के सिल्लोड का वीडियो है, जो बीते शुक्रवार को घटित हुआ. इसमें पेट्रोल न मिलने से गुस्साया एक युवक अपनी ही बाइक को आग के हवाले कर दिया.
मिली जानकारी के अनुसार, घटना का मुख्य किरदार शरद भोजने नाम का एक युवक है. चश्मदीदों की मानें तो शरद शुक्रवार शाम को पूरी तरह नशे में धुत था. वह झूमते हुए अपनी बाइक लेकर पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंचा था. लेकिन वहां लगी भारी भीड़ और कथित तौर पर पेट्रोल की कमी की खबर सुनकर उसका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया.
पेट्रोल मिळत नसेल तर गाडी कशाला पाहिजे, म्हणत तरुणाने भर रस्त्यावर पेटवली स्वतःची दुचाकी, छत्रपती संभाजीनगरमधील घटना pic.twitter.com/qLsUU8mnf4





