Last Updated:
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की अमेरिका के ‘पीटरसन स्पेस फोर्स बेस’ की हालिया यात्रा ने वैश्विक रक्षा गलियारों में हलचल मचा दी है. कोलोराडो स्प्रिंग्स में स्थित यह बेस कोई साधारण सैन्य अड्डा नहीं, बल्कि ‘अमेरिकी स्पेस फोर्स’ का धड़कता हुआ दिल है, जहां से अंतरिक्ष में होने वाली हर छोटी-बड़ी हलचल और दुश्मन देशों की मिसाइलों पर 24 घंटे पैनी नजर रखी जाती है.
पीटरसन स्पेस फोर्स बेस पहुंचे IAF चीफ
वॉशिंगटन: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह अमेरिका के ‘पीटरसन स्पेस फोर्स बेस’ पहुंचे थे. इस दौरे की तस्वीरें सामने आईं तो पूरी दुनिया की निगाहें एक बार फिर इस रणनीतिक ठिकाने पर टिक गईं. कोलोराडो स्प्रिंग्स में स्थित यह बेस कोई मामूली मिलिट्री अड्डा नहीं है, बल्कि ये वो जगह है जिसे ‘अंतरिक्ष का कंट्रोल रूम’ कहा जाता है. यहां पर एक ऐसी जगह है, जहां न्यूक्लियर अटैक का भी कोई असर नहीं होता है. कहा जाता है कि ये उस आने वाले समय का ब्लूप्रिंट है, जो तय करेगा कि अंतरिक्ष पर किसका राज होगा?
US अंतरिक्ष सेना का ‘पावर हाउस’
NORAD: यहीं से बजता है खतरे का सायरन
न्यूक्लियर अटैक का नहीं होता असर
पीटरसन बेस समुद्र तल से लगभग 6,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. इतनी ऊंचाई पर होने के कारण यहां से अंतरिक्ष के सिग्नल्स को रिसीव करना और रडार्स को ऑपरेट करना आसान होता है. यहां तैनात US NORTHCOM का हेडक्वाटर पूरे उत्तरी अमेरिका के लिए एक ‘अदृश्य ढाल’ की तरह काम करता है, जो साइबर हमलों से लेकर परमाणु खतरों तक हर चीज से निपटने में सक्षम है.पीटरसन बेस के पास ही मशहूर ‘शायेन माउंटेन कॉम्प्लेक्स’ (Cheyenne Mountain) भी है, जो ग्रेनाइट की पहाड़ियों के नीचे बना एक ऐसा बंकर है जिस पर परमाणु हमले का भी असर नहीं होता. किसी भी बड़े खतरे के वक्त पीटरसन बेस का सारा कंट्रोल इसी पहाड़ के नीचे शिफ्ट कर दिया जाता है.
अंतरिक्ष में कौन राज करेगा?
पीटरसन स्पेस फोर्स बेस आज की तारीख में सिर्फ एक सैन्य अड्डा नहीं, बल्कि भविष्य की हाई-टेक सुरक्षा का ब्लू-प्रिंट है. यहां की तकनीक और रणनीतियां ही यह तय करती हैं कि जमीन से हजारों किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में कौन राज करेगा? भारतीय एयर चीफ की यहां मौजूदगी भारत-अमेरिका के बढ़ते रक्षा संबंधों का एक ऐसा सबूत है, जो आने वाले समय में अंतरिक्ष की रेस में भारत को नई ऊंचाई पर ले जाएगा.
About the Author

Utkarsha Shrivastava is a seasoned digital journalist specializing in geo-politics, currently writing for World section of News18 Hindi. With over 10 years of extensive experience in digital media, she has buil…और पढ़ें





