US Army Chief Randy George Fired: US Army News | Pete Hegseth – अमेरिकी सेना के जनरल का पलटवार बोले चरित्र वाले नेता चाहिए


Last Updated:

अमेरिकी आर्मी चीफ जनरल रैंडी जॉर्ज को अचानक हटाए जाने के बाद उन्होंने विदाई संदेश में ‘चरित्र वाले नेताओं’ की जरूरत पर जोर दिया. इस फैसले से पेंटागन में हलचल और राजनीतिक विवाद बढ़ गया है. माना जा रहा है कि अमेरिकी सेना में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

Zoom

रैंडी जॉर्ज.

वॉशिंगटन: अमेरिका की सेना में बड़ा सियासी और सैन्य विवाद खड़ा हो गया है. आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज को अचानक पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने जो विदाई संदेश दिया, उसने पूरे मामले को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है. जनरल जॉर्ज ने अपने संदेश में साफ कहा कि सेना को ‘चरित्र वाले और साहसी नेताओं’ की जरूरत है. उनके इस बयान को सीधे तौर पर मौजूदा नेतृत्व पर सवाल के रूप में देखा जा रहा है. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जॉर्ज को तुरंत पद छोड़ने और रिटायर होने का आदेश दिया. इसके साथ ही सेना के कई और वरिष्ठ अधिकारियों को भी हटाया गया, जिसमें ट्रांसफॉर्मेशन कमांड और चैपलिन कॉर्प्स के प्रमुख शामिल हैं.

जनरल ने क्या लिखा जो मचा बवाल?

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि पेंटागन में ऐसे नेतृत्व की मांग थी जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रक्षा मंत्री की रणनीति को पूरी तरह लागू कर सके. जनरल जॉर्ज ने अपने 38 साल लंबे करियर को याद करते हुए एक ई-मेल लिखा. इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें सेना में सेवा करने पर गर्व है. उन्होंने लिखा कि उन्होंने हमेशा देश सेवा के लिए ‘एक और कार्यकाल’ चुनना पसंद किया. उन्होंने सैनिकों की तारीफ करते हुए कहा, ‘हमारे सैनिक दुनिया के सबसे बेहतरीन हैं, वे ऐसे नेताओं के हकदार हैं जिनमें साहस, चरित्र और दृढ़ता हो.’ उनका यह मेल बाहर आना कई सवाल खड़े कर रहा है.

पेंटागन के अंदर बढ़ रहा तनाव?

द हिल की रिपोर्ट के मुताबिक जॉर्ज की विदाई को पेंटागन के अंदर चल रहे बड़े टकराव का हिस्सा माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, रक्षा मंत्री हेगसेथ ने पद संभालने के बाद एक दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को हटा दिया है. यह साफ संकेत है कि अमेरिकी सेना के अंदर नेतृत्व और रणनीति को लेकर बड़ा बदलाव चल रहा है.

राजनीतिक हलकों में भी सवाल

जनरल जॉर्ज को हटाए जाने के बाद कई रिपब्लिकन नेताओं ने भी चिंता जताई है. हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के चेयरमैन माइक रोजर्स ने उनके काम की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सेना ने भर्ती, दक्षता और आधुनिकीकरण में बड़ी प्रगति की. वहीं सांसद रिच मैककॉर्मिक ने कहा कि वे इस फैसले की जांच करेंगे, क्योंकि जॉर्ज ने सेना को युद्ध के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी.

अब कौन संभालेगा अमेरिकी सेना की कमान?

फिलहाल जनरल क्रिस्टोफर ला-नेव को आर्मी का कार्यवाहक प्रमुख बनाया गया है. उन्हें रक्षा मंत्री का भरोसेमंद माना जाता है और वे प्रशासन की रणनीति को आगे बढ़ाएंगे.

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img