UP, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान में मौसम की मार, 13 राज्यों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट


यूपी और उत्तराखंड: तेज हवाएं, ओलावृष्टि और ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। 7 और 8 अप्रैल को आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, इस दौरान हवाएं 60 किमी/घंटा तक चल सकती हैं।

अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और जालौन में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, उत्तराखंड में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में धूप बनी हुई है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी में ओलावृष्टि और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img