ट्रंप का टैरिफ दांव! ट्रेड डील बच पाएगी या टैरिफ बढ़ाएगा संकट?


होमवीडियोदेश

ट्रंप का टैरिफ दांव! ट्रेड डील बच पाएगी या टैरिफ बढ़ाएगा संकट?

 

भारत और अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों में हाल ही में काफी उथल-पुथल रही है. 2 अप्रैल 2025 को अमेरिका ने भारत पर 26% का रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया. बाद में इसे थोड़ा घटाकर 25% कर दिया गया. अगस्त में भारत के रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका ने 25% अतिरिक्त पेनल्टी लगाई. कुल टैरिफ का बोझ बढ़कर 50% तक पहुंच गया. हाल ही में दोनों देशों ने एक अंतरिम ट्रेड डील पर सहमति जताई. इस डील में टैरिफ घटाकर 18% करने और पेनल्टी हटाने का प्रस्ताव था. लेकिन यह समझौता पूरी तरह लागू होने से पहले सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया. ट्रंप ने भी इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी, लेकिन विवरण अभी साफ नहीं हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img