ट्रंप का ‘गुरु घंटाल’, जो धर्म पर उन्‍हें देता था एडवाइज, क‍िए ऐसे पाप, 6 महीने बाद आया जेल से बाहर


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप के ‘आध्यात्मिक सलाहकार’ रहे रॉबर्ट मॉरिस को हाल ही में 6 महीने की सजा के बाद जेल से र‍िहा क‍िया गया है. उन पर एक बच्‍ची के साथ गलत हरकत करने का दोष साब‍ित हुआ था.

Zoom

डोनाल्‍ड ट्रंप के ‘आध्यात्मिक सलाहकार’ रहे रॉबर्ट मॉरिस. (AP)

अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप के अजब-गजब बयान आपने बहुत सुने होंगे. लेकिन अब हम आपको एक ऐसे शख्‍स से मिलाने जा रहे हैं, जो डोनाल्‍ड ट्रंप का ‘धार्मिक गुरु’ हुआ करता था. चौंक‍िए मत, यह सच है. डोनाल्ड ट्रंप के अमेर‍िकी राष्ट्रपति के रूप में पहले कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस में बकायदा उसे र‍िलीज‍ियस एडवाइजर यानी धार्मिक सलाहकार बनाया गया था. लेकिन उसने ऐसे पाप क‍िए क‍ि जेल की सजा भुगतनी पड़ी और अब 6 महीने की सजा काटकर बाहर आया है.

ट्रंप के इस ‘आध्यात्मिक सलाहकार’ का नाम रॉबर्ट मॉरिस है, जो एक मेगाचर्च में पादरी था. वह एक टेलीएवेंजेलिस्ट के रूप में भी काम करता था. लेकिन जब ट्रंप पहली बार राष्‍ट्रपत‍ि बने तो 2016 में उसे एक आध्‍यात्‍मिक बोर्ड (evangelical executive advisory board) में एडवाइजर के रूप में शामिल क‍िया गया. काफी द‍िनों तक उसने काम भी क‍िया. यहां तक क‍ि 2020 में अपने टेक्सास गेटवे चर्च में उसने ट्रंप की मेजबानी भी की थी. लेकिन एक पाप की वजह से उसे जेल की सजा भुगतनी पड़ी.

क्‍या है पूरी घटना

डेली स्‍टार की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, रॉबर्ट प्रेस्टन मॉरिस को 1980 के दशक में 12 साल की एक बच्‍ची के साथ गलत हरकत करने का दोषी पाया गया. उस वक्‍त मॉरिस एक प्रचारक के रूप में काम कर रहा था और तब उस लड़की के घर में जाकर ठहरा था. मुकदमे की सुनवाई के दौरान बच्‍ची ने पूरी कहानी कोर्ट को सुनाई. बताया क‍ि क्रिसमस के द‍िन इसकी शुरुआत हुई थी और मॉर‍िस पांच साल तक उसके साथ दुर्व्यवहार करता रहा. धमकाया भी कि क‍िसी को इसके बारे में मत बताना, वरना सबकुछ बर्बाद कर दूंगा.

पीड़िता बोली- आख‍िरकार न्‍याय मिल गया

क्रिश्चियन पोस्ट के अनुसार, मॉरिस ने कोर्ट में स्वीकार किया कि उसका व्यवहार गलत था. उसने खुद बताया क‍ि कई मौकों पर उसने बच्‍ची को स्‍पर्श क‍िया और क‍िस क‍िया. हालांक‍ि, उसने बच्‍ची के साथ संबंध बनाने से इनकार क‍िया. सबूत देखकर कोर्ट ने मॉर‍िस को 10 साल की सजा सुनाई, जिसे बाद में सस्‍पेंड कर द‍िया गया. और अब उसे 6 महीने की सजा काटने के बाद जेल से छोड़ द‍िया गया है. मॉरिस को सजा सुनाए जाने के बाद पीड़‍िता ने कहा, आखिरकार न्याय मिल गया है. जिस शख्‍स ने 12 साल की मासूम लड़की के रूप में मेरा शोषण किया, मुझे बहला-फुसलाकर मेरा यौन उत्पीड़न किया, वह आखिरकार सलाखों के पीछे है्.

मैं इस लायक नहीं था…

रिहाई के बाद मॉरिस ने कहा, मैंने जो किया वह गलत था. दशकों पहले मैंने सिंडी के साथ जो किया वह गलत था. इसके लिए कोई और शब्द नहीं है, और इसके लिए कोई बहाना नहीं है. मुझे बहुत खेद है. मैंने उस अन्याय का बोझ बहुत लंबे समय तक ढोया है, और मैं आभारी हूं – वास्तव में आभारी हूं कि उसके परिवार ने इसे दुन‍िया के सामने लाने की ह‍िम्‍मत द‍िखाई. कई साल पहले, मैंने निजी तौर पर उससे माफी मांगी थी. उसके प‍िता ने मुझ पर कृपा द‍िखाई. हालांकि मैं उसके लायक भी नहीं था.

About the Author

authorimg

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img