Trump vs EU: US-Europe Trade Deal | Trump warn NATO | ट्रंप ने यूरोपियन यूनियन को दी चेतावनी


Last Updated:

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनल्ड ट्रंप की पुरानी टैरिफ नीतियों को ‘गैरकानूनी’ करार देकर उन्हें बड़ा झटका दिया है. इसके तुरंत बाद ट्रंप को EU ने भी तगड़ा झटका दिया है. इसके बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने बौखलाते हुए टैरिफ और बढ़ा देने की चेतावनी जारी कर दी है. ट्रंप का कहना है कि जो देश अदालती फैसले की आड़ में अमेरिका के साथ खेल खेलने की कोशिश करेंगे, उनका अंजाम बुरा होगा.

Zoom

अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि ट्रंप ने EU को दी चेतावनी

वॉशिंगटन: ट्रंप की टैरिफ वाली सनक थमने का नाम नहीं ले रही है. सुप्रीम कोर्ट ने उनके टैरिफ को अवैध करार दे दिया तो ट्रंप ने लूपहोल निकालकर 15 परसेंट ग्लोबल टैरिफ थोप दिया. इसके बाद यूरोपीय संघ (EU) ने अमेरिका के साथ होने वाली एक बड़ी ट्रेड डील को बीच में ही रोक दी. अब बौखलाए ट्रंप ने दुनिया भर के देशों को खुलेआम चेतावनी दी है कि जो भी इस अदालती फैसले का फायदा उठाकर खेल खेलने की कोशिश करेगा, उसे पहले से भी ज्यादा भारी जुर्माना और टैरिफ भुगतना होगा.

बौखलाहट में क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर सीधे शब्दों में ‘BUYER BEWARE!!!’ लिखकर यह साफ कर दिया है कि वह अपनी जिद के आगे सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी आड़े नहीं आने देंगे. हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए कई टैरिफों को रद्द कर दिया था. इस फैसले ने वाशिंगटन की व्यापार नीति में अनिश्चितता पैदा कर दी है.

ट्रंप ने इंपोर्ट पर ग्लोबल टैरिफ को बढ़ाकर 15% करने का फैसला किया है. ट्रंप का तर्क है कि कि जो देश सालों से अमेरिका को लूट रहे हैं, अब उन्हें हालिया समझौतों से भी कहीं ज्यादा कड़े आर्थिक दंड का सामना करना होगा. ट्रंप ने गुस्से भरा पोस्ट करते हुए लिखा- ‘सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आड़ में जो देश खेल खेलने की कोशिश कर रहे हैं. उनके लिए नतीजे भयावह होंगे’.

EU ने ऐसा क्या किया?

यूरोपीय संसद ने सोमवार को उस अहम समझौते को फ्रीज करने का फैसला किया, जिसके तहत अमेरिकी औद्योगिक सामानों पर टैरिफ हटाए जाने थे. यूरोप के नेताओं का कहना है कि जब तक अमेरिका में टैरिफ को लेकर स्थिति साफ नहीं होती, वे किसी भी समझौते पर वोट नहीं करेंगे. उन्होंने ट्रंप की व्यापार नीति को अराजकता करार दिया है.

ट्रंप की इस जिद और यूरोप की जवाबी कार्रवाई से ग्लोबल मार्केट में डर का माहौल है. अगर यह तकरार ऐसे ही बढ़ी, तो आने वाले समय में इलेक्ट्रॉनिक सामानों से लेकर कारों तक की कीमतें आसमान छू सकती हैं.

About the Author

authorimg

Utkarsha Srivastava

उत्कर्षा श्रीवास्तव डिजिटल जर्नलिस्ट हैं और जियो-पॉलिटिक्स टॉपिक्स पर लिखती हैं, वो वर्तमान में News18 Hindi के World सेक्शन में कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है, इस दौरान उन्होंने क…और पढ़ें





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img