Agency:एजेंसियां
Last Updated:
जेडी वेंस के लिए ‘फ्रॉड जार’ की भूमिका एक दोहरी चुनौती है. एक तरफ उन्हें अरबों डॉलर के घोटाले साबित करने होंगे, तो दूसरी तरफ उन्हें उन कानूनी लड़ाइयों का सामना करना होगा जो विपक्षी राज्य इस जांच के खिलाफ लड़ेंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने जेडी वेंस को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने फैसलों से सबको चौंका दिया है. इस बार उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को एक ऐसी जिम्मेदारी सौंपी है जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को एक नया और बेहद शक्तिशाली पद सौंपते हुए उन्हें देश का ‘फ्रॉड जार’ (Fraud Czar) नियुक्त किया है. आखिर ‘फ्रॉड जार’ होता क्या है?
आसान भाषा में समझें तो ‘जार’ (Czar) शब्द का इस्तेमाल अमेरिका में किसी खास क्षेत्र के ‘सुपर-इंचार्ज’ या सर्वेसर्वा के लिए किया जाता है. ‘फ्रॉड जार’ के रूप में जेडी वेंस अब अमेरिका में सरकारी धन की चोरी और धांधली को रोकने वाली सबसे बड़ी मशीनरी के प्रमुख होंगे. ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश के जरिए एक नेशनल टास्क फोर्स बनाई है, जिसके अध्यक्ष जेडी वेंस होंगे.
वेंस को क्यों मिली यह जिम्मेदारी?
राष्ट्रपति ट्रंप का दावा है कि अमेरिका में सामाजिक कल्याण की योजनाओं जैसे स्वास्थ्य, भोजन और नकद सहायता के लिए रखे गए अरबों डॉलर के टैक्सपेयर मनी की अभूतपूर्व चोरी हो रही है. ट्रंप का मानना है कि जेडी वेंस अपनी कानूनी पृष्ठभूमि और सख्त छवि के कारण इस भ्रष्टाचार के युद्ध का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त हैं.
डेमोक्रेट शासित राज्य रडार पर
ट्रंप ने साफ किया है कि वेंस की नजरें पूरे देश पर होंगी, लेकिन उनका मुख्य फोकस उन राज्यों पर रहेगा जहां डेमोक्रेटिक पार्टी का शासन है. इनमें कैलिफोर्निया, इलिनोइस, मिनेसोटा और न्यूयार्क शामिल हैं. ट्रंप ने आरोप लगाया है कि इन राज्यों में राजनेताओं ने संघीय फंड के साथ लूट की छूट कर रखी है.
क्या होगी मुख्य जिम्मेदारी?
जेडी वेंस की अध्यक्षता वाली टास्क फोर्स के पास व्यापक अधिकार होंगे.सरकारी योजनाओं में हो रही धांधली को पकड़ना और चोरी हुए पैसे को वापस लाना.उन गिरोहों और नेटवर्क को ध्वस्त करना जो फर्जी तरीके से सरकारी लाभ ले रहे हैं.ट्रंप का दावा है कि यदि वेंस इस चोरी को रोकने में सफल रहे, तो अमेरिका का बजट रातों-रात ‘बैलेंस’ हो जाएगा.लॉस एंजिल्स जैसे शहरों में छापेमारी पहले ही शुरू हो चुकी है, जिसकी निगरानी अब वेंस करेंगे.
About the Author
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें





