जिसे कभी किया था बेइज्जत…अब उसी जेलेंस्की से ट्रंप ने मांगी मदद! क्या ईरानी ड्रोन ने बढ़ा दी टेंशन?


होमवीडियोअमेरिका

जिसे कभी किया था बेइज्जत… अब उसी जेलेंस्की से ट्रंप ने मांगी मदद! क्या ईरानी ड्रोन ने बढ़ाई अमेरिका की टेंशन?

X

जिसे कभी किया था बेइज्जत… अब उसी जेलेंस्की से ट्रंप ने मांगी मदद! क्या ईरानी ड्रोन ने बढ़ाई अमेरिका की टेंशन?

 

arw img

ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मदद मांगी. इस बात की जानकारी खुद जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. उन्होंने बताया कि अमेरिका ईरान के शाहिद ड्रोन से निपटने के लिए यूक्रेन का अनुभव चाहता है. जेलेंस्की के मुताबिक, यूक्रेन पिछले चार साल से रूस के खिलाफ युद्ध में इन ड्रोन का सामना कर रहा है. रूस ने बड़ी संख्या में ईरानी मूल के शाहिद ड्रोन का इस्तेमाल किया था. इन हमलों से निपटने में यूक्रेन को काफी अनुभव मिला है. इसी वजह से अमेरिका समेत कई देशों ने यूक्रेन से संपर्क किया है. अब यूक्रेन ने विशेषज्ञों की एक टीम भेजने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि ईरान के ड्रोन हमलों ने अमेरिका और उसके सहयोगियों की चिंता बढ़ा दी है. जंग को खत्म करने की उम्मीद जल्दी पूरी होती नहीं दिख रही है. युद्ध का सातवां दिन चल रहा है. हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं. अब दुनिया की नजर इस बात पर है कि आगे यह संघर्ष किस दिशा में जाएगा.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img