बार-बार फोन की Storage Full से परेशान? गूगल का नया फीचर मिनटों में खाली कर देगा स्पेस


अगर आपका स्मार्टफोन बार-बार ‘Storage Full’ का अलर्ट देता है, तो आपके लिए राहत की खबर है. गूगल एक ऐसे नए फीचर पर काम कर रहा है, जो इस समस्या को काफी हद तक खत्म कर सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल प्ले सर्विसेज़ के लेटेस्ट बीटा वर्जन में एक नया फीचर देखा गया है, जिसका नाम ऑटोमैटिक बैकअप है. यह फीचर यूज़र्स को अपने फोन की फाइल्स को सीधे उनके PC में बैकअप करने की सुविधा दे सकता है- वो भी बिना क्लाउड स्टोरेज के इस्तेमाल के.

यह फीचर Quick Share सेटिंग्स के अंदर दिखाई दिया है, जहां इसका छोटा सा डिस्क्रिप्शन है- ‘Backup your photos with devices in your household.’ इससे साफ है कि गूगल इसे आसान और लोकल बैकअप सॉल्यूशन के रूप में पेश करना चाहता है.

कैसे काम करेगा यह फीचर?
ऑटोमैटिक बैकअप फीचर आपके स्मार्टफोन से चुनी हुई फाइल्स को अपने आप आपके कंप्यूटर में कॉपी कर सकता है. यानी आपको अपने फोटो और वीडियो को क्लाउड पर अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वे सीधे आपके PC में सेव हो जाएंगे.

यूज़र्स को यह कंट्रोल भी मिल सकता है कि वे कौन-सी फाइल्स बैकअप करना चाहते हैं.

संभावित विकल्प इस तरह हो सकते हैं:

  • कैमरा से ली गई Photos
  • कैमरा से रिकॉर्ड किए गए Videos
  • Audio फाइल्स

इसके अलावा, एक On/Off टॉगल भी हो सकता है, जिससे आप इस फीचर को जरूरत के अनुसार चालू या बंद कर सकेंगे. अगर आप तुरंत बैकअप करना चाहते हैं, तो ‘Back up now’ बटन का ऑप्शन भी मिल सकता है.

सबसे बड़ी खास बात
इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि अगर आप अपने फोन से कोई फाइल डिलीट भी कर देते हैं, तो वह आपके PC में सुरक्षित बनी रहेगी. यानी आप बिना डर के फोन की स्टोरेज खाली कर सकते हैं.

इंटरनेट की जरूरत नहीं
क्योंकि ये फीचर Quick Share का हिस्सा है, इसलिए यह डिवाइस-टू-डिवाइस ट्रांसफर सिस्टम का इस्तेमाल करेगा. इसका मतलब है कि फाइल ट्रांसफर के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी. हालांकि, दोनों डिवाइस में एक ही Google अकाउंट लॉगिन होना जरूरी हो सकता है.

अभी डेवलपमेंट में है फीचर
ध्यान देने वाली बात ये है कि ये जानकारी APK teardown से सामने आई है, यानी यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है. ऐसा भी हो सकता है कि लॉन्च से पहले इसमें बदलाव किए जाएं या यह फीचर कभी पब्लिक रिलीज तक न पहुंचे.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img