Tour and Travels: सिर्फ ₹2,000 के बजट में हिल स्टेशन माउंट आबू घूमना चाहते हैं? ऐसे बनाएं ट्रैवल प्लान – Rajasthan News


Last Updated:

Mount Abu Tourist Destinations: माउंट आबू में पर्यटकों के लिए प्राकृतिक और धार्मिक स्थलों की भरमार है, जिन्हें बिना किसी शुल्क के देखा जा सकता है. यहां आने के बाद आप मात्र 2 हजार के बजट में रहने, खाने से लेकर घूमने तक सब कुछ कर सकते है. नक्की लेक, टॉड रॉक और हनीमून प्वाइंट जैसे दर्शनीय स्थल सुंदर नजारों के लिए प्रसिद्ध हैं, वहीं गुरुशिखर और देलवाड़ा जैन मंदिर आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करते हैं. पर्यटक बजट फ्रेंडली होटल और रेंटल बाइक/स्कूटी के जरिए आसानी से घूम सकते हैं.

स्थानीय टूरिस्ट गाइड चिंटू यादव के अनुसार माउंट आबू में कई ऐसे दर्शनीय स्थल हैं जहां पर्यटक बिना किसी शुल्क के घूम सकते हैं. नक्की लेक, टॉड रॉक और हनीमून प्वाइंट अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं. वहीं अचलगढ़, देलवाड़ा जैन मंदिर और अधर देवी मंदिर धार्मिक आस्था का केंद्र हैं. राजस्थान की सबसे ऊंची चोटी गुरुशिखर से मनोरम दृश्य दिखाई देते हैं. पीस पार्क शांति और सुकून का अनुभव कराता है. ये सभी स्थान माउंट आबू घूमने आने वाले पर्यटकों को प्रकृति, अध्यात्म और रोमांच का अनूठा संगम प्रदान करते हैं.

माउंट आबू

माउंट आबू में पर्यटकों के लिए ठहरने के कई विकल्प उपलब्ध हैं, जिससे वे अपने बजट के अनुसार होटल चुन सकते हैं. यहां बड़ी संख्या में होटल होने के कारण बजट फ्रेंडली रूम्स आसानी से मिल जाते हैं. सामान्य तौर पर 800 से 1,000 रुपए तक में आरामदायक कमरे उपलब्ध हैं. इसके अलावा राजस्थान पर्यटन विकास निगम की ओर से संचालित होटल शिखर भी किफायती और भरोसेमंद विकल्प माना जाता है. साफ-सफाई, अच्छी लोकेशन और उचित दामों के कारण यह होटल पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है.

माउंट आबू का देलवाड़ा जैन मंदिर

माउंट आबू में पर्यटक विभिन्न दर्शनीय स्थलों तक आसानी से पहुंचने के लिए रेंटल बाइक या स्कूटी किराए पर ले सकते हैं. यहां एक दिन के लिए बाइक या स्कूटी का किराया लगभग 500 रुपए से शुरू हो जाता है. बाजार और प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों में रेंटल बाइक्स के कई विकल्प उपलब्ध हैं, जिससे पर्यटकों को सुविधा मिलती है. अपनी सुविधा और समय के अनुसार वाहन लेकर पर्यटक नक्की लेक, गुरुशिखर और अन्य स्थानों का आराम से भ्रमण कर सकते हैं. यह विकल्प खासकर युवाओं और बजट ट्रैवलर्स के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नक्की लेक, माउंट आबू

माउंट आबू यात्रा की शुरुआत नक्की लेक से की जा सकती है, जहां से आसपास के प्रसिद्ध व्यू पॉइंट जैसे टॉड रॉक और हनीमून प्वाइंट आसानी से देखे जा सकते हैं. इसके बाद धार्मिक स्थलों की ओर रुख कर सकते हैं. शक्तिपीठ अर्बुदा देवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. वहीं देलवाड़ा स्थित प्रसिद्ध जैन मंदिर दिन के समय दर्शन के लिए उपयुक्त माने जाते हैं. प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक शांति का यह संगम पर्यटकों को यादगार अनुभव प्रदान करता है.

हनीमून प्वाइंट, माउंट आबू

देलवाड़ा जैन मंदिर के दर्शन के बाद पर्यटक अचलगढ़ किले की ओर जा सकते हैं, जहां इतिहास और प्रकृति का सुंदर मेल देखने को मिलता है. इसके बाद अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी गुरुशिखर पहुंचकर मनमोहक नजारों का आनंद लिया जा सकता है. यहां से माउंट आबू और आसपास के क्षेत्र का विहंगम दृश्य दिखाई देता है. खास बात यह है कि अचलगढ़ और गुरुशिखर घूमने के लिए किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता, जिससे यह यात्रा बजट में पूरी की जा सकती है.

माउंट आबू गुरू शिखर

माउंट आबू में भोजन के लिए पर्यटकों को कई किफायती और अच्छे रेस्टोरेंट आसानी से मिल जाते हैं. जोधपुर भोजनालय और अन्नपूर्णा भोजनालय यहां के प्रसिद्ध नाम हैं, जहां स्वादिष्ट और शुद्ध भोजन परोसा जाता है. इन रेस्टोरेंट में बजट के अनुसार भोजन की व्यवस्था उपलब्ध है, जिससे आम पर्यटक भी आराम से खाना खा सकता है. साफ-सफाई और अच्छी सर्विस के कारण ये स्थान काफी लोकप्रिय हैं. परिवार के साथ भोजन करने के लिए भी ये रेस्टोरेंट उपयुक्त माने जाते हैं और पर्यटकों को संतोषजनक अनुभव देते हैं.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img