बोडोलैंड से लेकर बराक घाटी तक TMC की घेरेबंदी, असम फतह के लिए ममता ने चला बड़ा दांव, 17 सीटों पर ठोकी ताल


होमताजा खबरदेश

बोडोलैंड से लेकर बराक घाटी तक TMC की घेरेबंदी, असम फतह के लिए दीदी का दांव

Last Updated:

ममता बनर्जी की पार्टी ने कैंडिडेट लिस्ट के जरिए असम के तीनों प्रमुख राजनीतिक क्षेत्रों… ब्रह्मपुत्र घाटी, बोडोलैंड क्षेत्र और दक्षिणी असम (बराक घाटी)… में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है. असम में जहां मुख्य मुकाबला बीजेपी गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त विपक्ष के बीच माना जा रहा है, वहां टीएमसी की इस आक्रामक एंट्री से कई सीटों पर अब कड़ा और त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

असम में 17 विधानसभा सीटों पर टीएमसी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं. (फाइल फोटो)

गुवाहाटी. असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां तेज हो गई हैं. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने असम प्रदेश में शुक्रवार को अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में यह घोषणा की गई है. असम प्रदेश तृणमूल कांग्रेस ने कुल 17 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है. इनमें विभिन्न जिलों और आरक्षित सीटों से उम्मीदवार शामिल हैं.

टीएमसी ने कोकराझार जिले की बाओखुंगरी सीट (ए.सी. 4) से उदंगस्री नरजरारी, धुबरी जिले की बिलासीपारा (ए.सी. 10) से मोमिननुर इस्लाम, गोलपारा जिले की जलेस्वर (ए.सी. 12) से आरिफ अख्तर अहमद, बोंगईगांव जिले की अभयापुरी (ए.सी. 16) से कौशिक रंजन दास और बजाली जिले की बजाली (ए.सी. 26) से कल्याणी कलिता को प्रत्याशी बनाया है.

इसके अलावा पार्टी ने कामरूप जिले की चमरिया (ए.सी. 27) से दुलु अहमद, कामरूप जिले की बोको-चायगांव (एसटी) (ए.सी. 28) से भोगलाल राभा, नलबाड़ी जिले की बारखेत्री (ए.सी. 38) से अमीरुल इस्लाम, तमुलपुर जिले की गोरेस्वर (एसटी) (ए.सी. 44) से राजन चौहान और दररांग जिले की मंगलदाई (ए.सी. 50) से हरे कृष्णा डेका को मैदान में उतारा है.

टीएमसी ने धेमाजी जिले की धेमाजी (एसटी) (ए.सी. 78) से नरेंद्र कुमार पाव, तिनसुकिया जिले की डिगबोई (ए.सी. 84) से जितेन नाग और मकुम (ए.सी. 85) से दिलीप मोरान, कछार जिले की उद्धारबंद (ए.सी. 115) से तपस दास, कटिगोराह (ए.सी. 116) से फजलुर रहमान लस्कर और सोनाई (ए.सी. 119) से शाहजहां लस्कर पर भरोसा जताया है.

यह पहली सूची है, जिसमें पार्टी ने विभिन्न क्षेत्रों, खासकर ब्रह्मपुत्र घाटी, बोडोलैंड क्षेत्र और दक्षिणी असम (बराक घाटी), में मजबूत दावेदारी पेश की है. कई उम्मीदवार स्थानीय मुद्दों और समुदायों के प्रतिनिधित्व पर फोकस करते दिख रहे हैं. असम टीएमसी ने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वे जनता की सेवा के लिए आगे बढ़ें. पार्टी का लक्ष्य असम में भाजपा और कांग्रेस के अलावा तीसरा विकल्प पेश करना है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां जातीय और भाषाई विविधता अधिक है.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img