TMC ने 291 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया, ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में


विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि आगामी चुनावों में पार्टी की सीट में गिरावट आएगी। उन्होंने कहा, “इस चुनाव में बीजेपी की सीट में कमी आएगी। उन्हें उनकी जनविरोधी नीतियों का मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी के 291 उम्मीदवारों में से 52 महिलाएं, 95 अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति और 47 अल्पसंख्यक हैं।

इससे पहले, सोमवार को बीजेपी ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें सुवेंदु अधिकारी समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल थे। वहीं, वाम दलों ने भी अपनी लिस्ट जारी की थी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे, पहले चरण के लिए 23 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 मई को होगी।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img