Hollyhock Health Benefits: आयुर्वेद में कई ऐसे पौधे बताए गए हैं जो शरीर की कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने की ताकत रखते हैं. उन्हीं में से एक है Hollyhock का पौधा. विंध्य क्षेत्र में यह आसानी से मिल जाता है और सालों से लोग इसे घरेलू इलाज के रूप में इस्तेमाल करते आ रहे हैं.
सर्दी-खांसी और गले की खराश में रामबाण
मौसम बदलते ही सर्दी, जुकाम और गले में दर्द आम हो जाता है. ऐसे में हॉलीहॉक काफी फायदेमंद माना जाता है. इसके पत्तों और फूलों का काढ़ा पीने से खांसी, ब्रोंकाइटिस और गले की खराश में राहत मिलती है.
पेट की समस्याओं में देगा राहत
रीवा के आयुर्वेद विशेषज्ञ Dr. Deepak Kulshreshtha के मुताबिक हॉलीहॉक में सोल्यूबल फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है. अगर आप इसकी चाय पीते हैं, तो कब्ज, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है.
इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर
हॉलीहॉक में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं. इससे बार-बार बीमार पड़ने का खतरा कम हो जाता है और शरीर संक्रमण से बचा रहता है.
त्वचा के लिए भी फायदेमंद
अगर आपको स्किन से जुड़ी समस्या है, तो हॉलीहॉक आपके काम आ सकता है. इसका रस त्वचा के रूखेपन, जलन और सूजन को कम करता है. एक्जिमा, सोरायसिस जैसी समस्याओं में भी इसका इस्तेमाल राहत दे सकता है.
सूजन और दर्द में भी असरदार
इसमें मौजूद फेनोलिक और फ्लेवोनोइड्स कंपाउंड एंटी-इंफ्लेमेटरी होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करते हैं. इससे दर्द और लालिमा में भी आराम मिलता है.
कैसे करें इस्तेमाल
पत्तियों और फूलों का काढ़ा बनाकर चाय की तरह पिएं
नारियल या बादाम तेल में पंखुड़ियां उबालकर त्वचा पर लगाएं
पत्तियों का पेस्ट बनाकर सूजन वाली जगह पर लगाएं
रात में पानी में भिगोकर सुबह पी सकते हैं
जरूरी सलाह
हॉलीहॉक एक आयुर्वेदिक औषधि है, लेकिन किसी भी बीमारी में इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. साथ ही सही खान-पान और लाइफस्टाइल भी जरूरी है.





