पार्लर का पैसा बचाएगा फिलिप्स का ये नया प्रोडक्ट, 3 दिन तक टिकेगा हेयर स्टाइल! मिलेंगे स्मूद और शाइनी बाल


फिलिप्स इंडिया ने भारतीय बाजार में अपना नया हेयर स्टाइलिंग डिवाइस फिलिप्स One Stroke Hair Straightener लॉन्च किया है. ये प्रोडक्ट खासतौर पर ‘Designed for Indian Hair’ कैंपेन के तहत पेश किया गया है, जिसमें भारतीय बालों की जरूरतों और मौसम को ध्यान में रखा गया है.

आजकल फ्रिज़, हेयर डैमेज और ह्यूमिडिटी जैसी समस्याएं आम हो गई हैं, खासकर भारत जैसे देश में जहां मौसम बालों पर ज्यादा असर डालता है. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए फिलिप्स ने यह नया स्ट्रेटनर लॉन्च किया है, जो कम समय में बेहतर रिजल्ट देने का दावा करता है.

इसकी कीमत ₹7,599 रखी गई है, जो इसे मिड-रेंज हेयर स्टाइलिंग डिवाइस बनाती है. यह जल्द ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा.

आधे टाइम में बन जाएगा स्टाइलिश बाल
इस स्ट्रेटनर की सबसे खास बात है इसकी One Stroke Styling तकनीक, जो बालों को एक ही बार में सीधा करने में मदद करती है. कंपनी का दावा है कि इससे स्टाइलिंग का समय 50% तक कम हो जाता है और बालों पर कम हीट लगती है, जिससे डैमेज भी कम होता है.

इसके अलावा, इसमें थर्मोशील्ड टेक्नोलॉजी दी गई है, जो हीट को कंट्रोल करके बालों को ज्यादा गर्म होने से बचाती है. साथ ही, आईओनिक केयर टेक्नोलॉजी बालों के फ्रिज़ को कम करती है और उन्हें स्मूद और शाइनी बनाती है.

डिवाइस में पहले के मुकाबले 25% लंबी प्लेट्स दी गई हैं और 35% ज्यादा स्मूथ ग्लाइड मिलता है, जिससे स्टाइलिंग और आसान हो जाती है. कंपनी के मुताबिक, इससे बना हेयर स्टाइल करीब 3 दिन तक टिक सकता है.

फिलिप्स One Stroke Hair Straightener उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जो घर पर ही सैलून जैसा लुक चाहते हैं और बार-बार पार्लर जाने से बचना चाहते हैं.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img