This is only country in world with zero muslims: ये है वो देश जहां एक भी मुस्लिम नहीं! वजह जान होंगे हैरान


Last Updated:

Which is the only country in world with zero muslims: वेटिकन सिटी इटली की राजधानी रोम के बीच में स्थित एक स्वतंत्र देश है. इसका क्षेत्रफल सिर्फ 49 हेक्टेयर है. यह दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता है. यहां आम लोग नहीं रहते, बल्कि यह रोमन कैथोलिक चर्च का मुख्यालय है. यहां रहने वाले लोगों की संख्या करीब 800 है. इनमें पोप, कार्डिनल्स, बिशप्स और उनकी सुरक्षा के लिए स्विस गार्ड्स शामिल हैं.

दुनिया भर में इस्लाम मानने वालों की संख्या 200 करोड़ से भी ज्यादा है. हम चाहे किसी भी महाद्वीप या देश में जाएं, वहां मुस्लिम आबादी जरूर मिलती है. कुछ दूर-दराज के टापुओं को छोड़ दें तो पूरी दुनिया में अलग-अलग धर्मों के लोग रहते हैं, लेकिन एक ऐसा देश भी है, जो पूरी तरह स्वतंत्र है और उसके सरकारी रिकॉर्ड में एक भी मुस्लिम नागरिक नहीं हैं. वह देश है ‘वेटिकन सिटी’. ये सुनकर आपको अजीब लग सकता है, लेकिन इसके पीछे की वजह जानेंगे तो वो लॉजिक आपको जरूर समझ आएगा.

दुनिया का सबसे खास देश: वेटिकन सिटी इटली की राजधानी रोम के बीच में स्थित एक स्वतंत्र देश है. इसका क्षेत्रफल सिर्फ 49 हेक्टेयर है. यह दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता है. यहां आम लोग नहीं रहते, बल्कि यह रोमन कैथोलिक चर्च का मुख्यालय है. यहां रहने वाले लोगों की संख्या करीब 800 है. इनमें पोप, कार्डिनल्स, बिशप्स और उनकी सुरक्षा के लिए स्विस गार्ड्स शामिल हैं.

क्यों नहीं हैं वेटिकन सिटी में मुस्लिम नागरिक: वेटिकन सिटी में एक भी मुस्लिम न होने की वजह धर्म से जुड़ी भेदभाव नहीं है. इसके पीछे असली कारण उस देश का संविधान है. आमतौर पर दूसरे देशों में नागरिकता जन्म से या वहां जाकर बसने से मिलती है, लेकिन वेटिकन सिटी में नियम बिल्कुल अलग हैं. यहां नागरिकता सिर्फ उन्हीं को मिलती है, जो चर्च के लिए काम करते हैं. मतलब, यहां रहने वाले सभी लोग कैथोलिक धर्म के पादरी या चर्च के कर्मचारी होते हैं. जैसे ही उनकी नौकरी या सेवा खत्म हो जाती है, उनकी नागरिकता भी रद्द हो जाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर वेटिकन सिटी में मुस्लिम नहीं हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि वहां मुस्लिम लोगों को आने नहीं दिया जाता. हर साल लाखों टूरिस्ट यहां दुनिया भर से आते हैं, जिनमें हजारों मुस्लिम भी वेटिकन म्यूजियम और सेंट पीटर्स स्क्वायर देखने आते हैं. मुस्लिम देशों के राजदूत भी पोप से मिलते हैं और इंटर-फेथ चर्चाओं में हिस्सा लेते हैं.

बेशक वेटिकन सिटी साइज में छोटा देश है, लेकिन बहुत ताकतवर है. दुनिया भर के करोड़ों कैथोलिक लोगों के लिए यह एक पवित्र जगह है. यह पूरा इलाका UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट है. यहां मस्जिदें या मंदिर नहीं हैं, लेकिन वेटिकन सिटी हमेशा दुनिया में शांति और सभी धर्मों के बीच मेलजोल के लिए आगे रहती है. वेटिकन में स्कूल भी नहीं हैं. यह इस देश की एक और खासियत है. धार्मिक नेता और चर्च के कर्मचारियों के बच्चे पास के रोम शहर में पढ़ाई करते हैं.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img