AI वॉयस असिस्टेंट और हेड जेस्चर कंट्रोल के साथ आते हैं ये Master Buds 2 ईयरबड्स, कम दाम में है दमदार बैटरी


नॉइस ने भारत में अपने नए नॉइस मास्टर बड्स 2 लॉन्च कर दिए हैं. ये 2025 में आए नॉइस Master Buds के सक्सेसर हैं. नई TWS ईयरबड्स में ‘साउंड बाय बोस’ टैग जारी रखा गया है, जिससे प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरिएंस देने का दावा किया गया है. कंपनी ने इस बार 360-डिग्री स्पैटियल ऑडियो और बेहतर ANC जैसे अपग्रेड्स जोड़े हैं, जिससे इन्हें प्रीमियम ऑडियो सेगमेंट में पेश किया गया है.

नॉइस मास्टर बड्स 2 की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये रखी गई है. ये ऑरम, मरकरी और कार्बल कलर में उपलब्ध हैं. प्री-सेल शुरू हो चुकी है और ग्राहक इन्हें Goनॉइस.कॉम के अलावा अमेज़न, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स जैसे प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकते हैं.

ऑडियो क्वालिटी की बात करें तो इनमें 10mm PU+PEEK ड्राइवर दिए गए हैं, जिन्हें Bose द्वारा ट्यून किया गया है. ईयरबड्स में 51dB तक की एक्टिव नॉइस कैंसेलेशन मिलती है, जिससे बाहर का शोर काफी हद तक कम हो जाता है. कॉलिंग के लिए छह माइक्रोफोन वाला ENC सिस्टम दिया गया है, जो आवाज को साफ बनाए रखने में मदद करता है. साथ ही ट्रांसपेरेंसी मोड भी है, जिससे जरूरत पड़ने पर आसपास की आवाज सुनी जा सकती है.

इनका 360-डिग्री स्पेटियल ऑडियो फीचर बिल्ट-इन छह-एक्सिस IMU सेंसर पर काम करता है, जो मूवी देखने या गेम खेलने के दौरान थिएटर जैसा सराउंड साउंड अनुभव देने का दावा करता है.

ईयरबड्स LHDC 5.0 कोडेक सपोर्ट करते हैं, जिससे 24-बिट/96kHz ब्लूटूथ स्ट्रीमिंग संभव है. इसके अलावा फाइंड माय डिवाइस, इन-ईयर डिटेक्शन, डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी, गूगल फास्ट पेयर और हेड जेस्चर कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं. इनमें AI वॉयस असिस्टेंट भी दिया गया है, जो नैचुरल लैंग्वेज कमांड समझ सकता है.

मिलती है काफी दमदार बैटरी
बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये छह घंटे तक चल सकते हैं और केस के साथ कुल 30 घंटे तक प्लेबैक देते हैं (ANC ऑन होने पर). सिर्फ 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से छह घंटे तक का इस्तेमाल संभव बताया गया है.

IPX5 रेटिंग के साथ ये पसीने और पानी की छींटों से सुरक्षित हैं. कुल मिलाकर, नॉइस Master Buds 2 प्रीमियम फीचर्स के साथ इमर्सिव ऑडियो अनुभव देने की कोशिश करते हैं.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img