LPG की कमी है? नो टेंशन, ये ट्रिक अपनाकर आप बचा सकते हैं 25% तक गैस


Last Updated:

यदि आपको भी डर लग रहा है कि आपको जल्दी रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा तो आपको गैस कंपनियों की बताई कुछ ट्रिक्स को इस्तेमाल करना चाहिए. इन टिप्स को फॉलो करके आप 25 प्रतिशत तक गैस बचा सकते हैं. मतलब ये कि यदि आपका गैस सिलेंडर पहले 30 दिन चलता था, तो अब लगभग 40 दिन तक चल सकेगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

स्मार्ट कुकिंग के जरिए आप 25 फीसदी तक रसोई गैस बचा सकते हैं. (Image – Canva)

नई दिल्ली. देश में इन दिनों रसोई गैस वाले सिलेंडर की कमी की खबरें तेजी से फैल रही हैं. मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से गैस की सप्लाई पर असर पड़ रहा है, जिससे कई जगहों पर डिलीवरी में देरी हो रही है और लोग घबराकर पहले से ज्यादा बुकिंग कर रहे हैं. यदि आप भी इसी डर में जी रहे हैं तो ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. एक तरफ तो सरकार ने बता दिया है कि देश में एलपीजी की कमी नहीं है, दूसरी तरफ गैस कंपनियों ने कुछ जरूरी टिप्स शेयर किए हैं, जिससे आप 25% तक एलपीजी बचा सकते हैं. मतलब ये कि आपका एक सिलेंडर अब 10 से 15 दिन ज्यादा चल सकता है. ये ट्रिक्स इतनी आसान हैं कि हर कोई इन्हें फॉलो कर सकता है.

इंडियन ऑयल और बीपीसीएल जैसी गैस कंपनियों ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लोगों को बताया है कि खाना पकाने के दौरान स्मार्ट तरीके अपनाने से 25% तक गैस बच सकती है. सबसे अहम ट्रिक है कि किसी भी चीज में उबाल आने के बाद आंच को तुरंत धीमा कर देना. तेज आंच पर खाना जल्दी नहीं पकता, बल्कि गैस ज्यादा जलती है. धीमी आंच पर बर्तन में गर्मी बनी रहती है और खाना अच्छे से पक जाता है. इसके अलावा अन्य कंपनियां और एक्सपर्ट भी कह रहे हैं कि ये बदलाव करके घर वाले सिलेंडर को लंबे समय तक चला सकते हैं.

घरेलू खपत ज्यादा है, इसलिए अपनाएं ये टिप्स

पिछले कुछ सालों से एलपीजी की कीमतें वैश्विक स्तर पर ऊपर-नीचे होती रही हैं. उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को सब्सिडी मिलती है, लेकिन आम मध्यम वर्ग को पूरी कीमत चुकानी पड़ती है. मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसी स्थिति से सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिससे भारत में भी कमी का डर फैला है. पहले लोग 21 दिन में नया सिलेंडर बुक कर लेते थे, लेकिन अब सरकार ने इसे 25 दिन किया है, ताकि काला बाजारी रुके. घरेलू इस्तेमाल में एलपीजी की खपत सबसे ज्यादा है. यह करीब 86% है. ऐसे में बचत के तरीके बहुत जरूरी हो गए हैं.

  1. प्रेशर कुकर इस्तेमाल करने से 30-50% तक गैस बच सकती है, क्योंकि खाना जल्दी पकता है.
  2. अनाज और दालों को 20-30 मिनट या रात भर भिगोने से खाना 20-40% तेज पकता है.
  3. बर्तन पर ढक्कन लगाकर पकाने से 30% तक गैस की बचत होती है.
  4. बर्नर को साफ रखने से फ्लेम नीली रहती है और गैस कम जलती है.
  5. सही साइज का बर्तन इस्तेमाल करें, ताकि फ्लेम बर्तन के किनारों से बाहर न निकले.
  6. एक साथ दो तीन चीजें पकाएं या बैच कुकिंग करें, ताकि बार-बार चूल्हा जलाने की जरूरत न पड़े.
  7. इंडक्शन या माइक्रोवेव का हल्के कामों के लिए इस्तेमाल करें.
  8. ये छोटे बदलाव कुल मिलाकर 25-30% तक बचत कर सकते हैं, यानी महीने में 200-300 रुपये तक की बचत संभव है.

About the Author

authorimg

Malkhan Singh

मलखान सिंह पिछले 17 वर्षों से ख़बरों और कॉन्टेंट की दुनिया में हैं. प्रिंट मीडिया से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई नामी संस्थानों का नाम प्रोफाइल में जुड़ा है. लगभग 4 साल से News18Hindi के साथ काम कर रहे …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img