ट्रैफिक लाइट पर खड़ी थी गाड़ियां, अचानक फट गई सड़क, सिंकहोल में समा गईं कारें – News18 हिंदी


होमवीडियोअमेरिका

Video : ट्रैफिक लाइट पर खड़ी थी गाड़ियां, अचानक फट गई सड़क, सिंकहोल में समा गईं कारें

X

Video : ट्रैफिक लाइट पर खड़ी थी गाड़ियां, अचानक फट गई सड़क, सिंकहोल में समा गईं कारें

 

arw img

नेब्रास्का-ओमाहा यूनिवर्सिटी के पास मंगलवार दोपहर खौफनाक घटना घटी है. यूनिवर्सिटी के पब्लिक सेफ्टी कैमरों में कैद हुआ कि कैसे 67वें और पैसिफिक स्ट्रीट के व्यस्त चौराहे पर अचानक जमीन फट गई और वहां खड़ी एक एसयूवी और एक पिकअप ट्रक सीधे उस गहरे गड्ढे यानी सिंकहोल में समा गए. दोपहर करीब 3:30 बजे हुए इस खौफनाक हादसे में सड़क का डामर ताश के पत्तों की तरह ढह गया, जिससे दोनों गाड़ियां उसमें फंस गईं. गनीमत यह रही कि पिकअप ट्रक का ड्राइवर खुद बाहर निकलने में कामयाब रहा और उसने चश्मदीदों की मदद से एसयूवी चालक को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया. अधिकारियों का मानना है कि पानी की पाइपलाइन फटने की वजह से यह हादसा हुआ होगा, और अब क्रेन की मदद से गाड़ियों को बाहर निकालकर सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img